ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गोपालगंजधनेश्वर नाथ मंदिर बनेगा पर्यटनस्थल: विधायक

धनेश्वर नाथ मंदिर बनेगा पर्यटनस्थल: विधायक

प्रखंड का ऐतिहासिक धनेश्वरनाथ मंदिर सिंहासनी को शीघ्र ही पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन व केंद्र सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। ये बातें स्थानीय विधायक मिथिलेश...

धनेश्वर नाथ मंदिर बनेगा पर्यटनस्थल: विधायक
हिन्दुस्तान टीम,गोपालगंजFri, 09 Jun 2017 06:29 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रखंड का ऐतिहासिक धनेश्वरनाथ मंदिर सिंहासनी को शीघ्र ही पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन व केंद्र सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। ये बातें स्थानीय विधायक मिथिलेश तिवारी ने शुक्रवार को मंदिर परिसर भाजपा द्वारा आयोजित महाजनसंपर्क अभियान में कही। उन्होंने कहा कि यहां 22 एकड़ जमीन एकत्रित कर राष्ट्रीय पर्यटन स्थल बनाया जाएगा। मंदिर परिसर में विवाह -भवन बनाने के लिए स्थल चयन किया गया है। यहां विधायक मद से शौचालय, स्नानागार सहित अन्य सुविधाएं मुहैया कराईं जाएंगी। उन्होंने छठघाट व पेयजल की समुचित व्यवस्था तत्काल कराने का भी आश्वासन ग्रामीणों को दिया। मौके पर मंडल अध्यक्ष शुभ नारायण सिंह ,भृगुनाथ सिंह ,सत्येंद्र सिंह, जय प्रकाश दीक्षित , जलेश्वर प्रसाद ,वीरेंद्र महतो , अवधेश सिंह व अरविंद श्रीवास्तव आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें