ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गोपालगंजदीपावली पर्व पर शहर बनेगा नीट एंड क्लीन

दीपावली पर्व पर शहर बनेगा नीट एंड क्लीन

दीपावली पर्व पर शहर को नीट एंड क्लीन बनाने को ले सफाई के लिए विशष अभियान चलाया जा रहा है। शहर में दुकानों की बढ़ी संख्या के कारण आम दिनों की अपेक्षा दस गुना अधिक कूड़ा निकल रहा है। बावजूद इसके नगर...

दीपावली पर्व पर शहर बनेगा नीट एंड क्लीन
हिन्दुस्तान टीम,गोपालगंजTue, 17 Oct 2017 11:48 PM
ऐप पर पढ़ें

दीपावली पर्व पर शहर को नीट एंड क्लीन बनाने को ले सफाई के लिए विशष अभियान चलाया जा रहा है। शहर में दुकानों की बढ़ी संख्या के कारण आम दिनों की अपेक्षा दस गुना अधिक कूड़ा निकल रहा है। बावजूद इसके नगर परिषद् इस चुनौती को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त मजदूरों को लगाकर शहर की सफाई करा रही है। दीपों का महापर्व दीपावली पर साफ-सफाई का विशेष महत्व है। इसको लेकर नगर परिषद् शहर को साथ-सुथरा बनाने का संकल्प लिया है। शहर की सफाई दो शिफ्टों में करायी जा रही है। इसके लिए कूड़ा उठाने से लेकर झाड़ू लगाने वाले 150 मजदूरों को लगाया गया है। नगर परिषद् के मुख्य पार्षद हरेन्द्र चौधरी ने बताया कि दीपावली पर शहर में सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। वहीं छठ महापर्व को देखते हुए छठ घाटों पर सफाई के लिए पिछले एक सप्ताह से मजदूरों को लगाया गया है। इसके लिए नगर परिषद् के अतिरिक्त 40 से 50 निजी मजदूरों को बाहर से बुलाकर सफाई के लिए लगाया गया है। साथ ही सफाई कार्य की मॉनिटरिंग भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि शहर की सभी सड़कों, मोहल्लों, गलियों की सफाई की जा रही है। साथ ही नाले की भी सफाई कराकर शहर को नीट एंड क्लीन बनाया जा रहा है।

--------------

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें