ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गोपालगंजसंगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

गोपालगंज। हिन्दुस्तान प्रतिनिधिशहर के जादोपुर रोड स्थित हरि मार्केट के परिसर में रविवार को सदर प्रखंड की 16 पंचायतों के वार्ड सदस्यों व उपमुखिया की बैठक हुई। इसमें संगठन बनाया गया और उसका नाम...

संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प
Center,PatnaSun, 28 May 2017 07:15 PM
ऐप पर पढ़ें

गोपालगंज। हिन्दुस्तान प्रतिनिधिशहर के जादोपुर रोड स्थित हरि मार्केट के परिसर में रविवार को सदर प्रखंड की 16 पंचायतों के वार्ड सदस्यों व उपमुखिया की बैठक हुई। इसमें संगठन बनाया गया और उसका नाम उपमुखिया व वार्ड सदस्य संघ गोपालगंज सदर प्रखंड रखा गया। इसके बाद सभी सदस्यों ने संजय चौबे को संघ का अध्यक्ष चुना। वहीं संजय सिंह को उपाध्यक्ष, सरविंद कुमार को सचिव, पप्पू कुमार यादव को कोषाध्यक्ष व महंथ कुमार यादव को प्रवक्ता चुना गया। बैठक में ही सदस्यों ने संकल्प लिया कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूर्ण रूप से प्रयास करेंगे। मौके पर दीपक कुमार मांझी, मुकेश कुमार बैठा, रूपकांती देवी, राधिका देवी, ब्रजेश कुमार, अमन कुमार सिंह व मनोहर कुमार कुशवाहा आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें