ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयाटिकारी में डम्पर व बाइक की सीधी टक्कर में महिला की मौत

टिकारी में डम्पर व बाइक की सीधी टक्कर में महिला की मौत

टिकारी-कुर्था स्टेट हाईवे पर गुरुवार की सुबह डम्पर व बाइक की सीधी टक्कर में बाइक सवार महिला की घटना स्थल पर मौत हो गई। जबकि बाइक चालक बुरी तरह से घायल हो गया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने...

टिकारी में डम्पर व बाइक की सीधी टक्कर में महिला की मौत
हिन्दुस्तान टीम,गयाThu, 17 Aug 2017 06:48 PM
ऐप पर पढ़ें

टिकारी-कुर्था स्टेट हाईवे पर गुरुवार की सुबह डम्पर व बाइक की सीधी टक्कर में बाइक सवार महिला की घटना स्थल पर मौत हो गई। जबकि बाइक चालक बुरी तरह से घायल हो गया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने टिकारी-कुर्था स्टेट हाईवे को छक्कनबिगहा के पास जाम कर दिया।मऊ भटबिगहा की सुनिता कुमारी (40 वर्ष) की मौत हो गई। जबकि उसका बीस वर्षीय पुत्र कुंदन बुरी तरह घायल हो गया। बाइक सवार तीन वर्षीय अंकुश बाल-बाल बच गया। सुनिता का दामाद बीमार था और वह दामाद से मिलने कुर्था जा रही थी। कुंदन अपनी मां ( मृतिका) को लेकर बाइक से जा रहा था। इसी बीच सामने से आ रहे डम्पर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसमें महिला ने घटनास्थल पर दम तोड़ दिया। बुरी तरह से घायल कुंदन का इलाज टिकारी में किया जा रहा था।ढाई घंटे जाम रखा स्टेट हाईवेसड़क हादसा की सूचना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। मुआवजा व कार्रवाई की मांग को लेकर आक्रोशितों ने स्टेट हाईवे को जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे बीडीओ उदय कुमार ने परिवारिक लाभ के तहत बीस हजार व मुखिया ने कबीर अंत्येष्टि के तहत तीन हजार रुपये दिया। काफी समझाने के बाद जाम हटाया गया।कुरकुटबिगहा के पास से डम्पर जब्तमऊ ओपी अध्यक्ष बैकुण्ड कुमार ने बताया कि कुरकुटबिगहा के पास से डम्पर को जब्त किया गया है। चालक फरार हो गया। मृतिका के परिजन के बयान पर डम्पर चालक पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। छानबीन की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें