ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयासामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुरुआ में बार्ड सदस्यों ने किया हंगामा

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुरुआ में बार्ड सदस्यों ने किया हंगामा

गुरुआ। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में शनिवार को प्रखंड के करीब डेढ़ सौ वार्ड सदस्यों ने पंचायत के एनएम एवं मुखिया के खिलाफ जमकर हंगामा किया। हंगामा कर रहे प्रखंड के वार्ड संघ के उपाध्यक्ष प्रभात...

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुरुआ में बार्ड सदस्यों ने किया हंगामा
हिन्दुस्तान टीम,गयाSat, 10 Jun 2017 09:13 PM
ऐप पर पढ़ें

गुरुआ। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में शनिवार को प्रखंड के करीब डेढ़ सौ वार्ड सदस्यों ने पंचायत के एनएम एवं मुखिया के खिलाफ जमकर हंगामा किया। हंगामा कर रहे प्रखंड के वार्ड संघ के उपाध्यक्ष प्रभात सिंह ने बताया कि गुरुआ प्रखंड के प्रत्येक पंचायत में समाज कल्याण पर खर्च करने के लिए आठ हजार तीन सौ रुपये सरकार के द्वारा उपलब्ध करायी गयी है। उपाध्यक्ष ने बताया कि एनएम एवं मुखिया के द्वारा बैंक से राशि की निकासी भी कर ली गई है। इसके बाद भी राशि को समाज कल्याण में खर्च नहीं किया गया। सरकारी राशि को एनएम एवं मुखिया आपने निजी काम में ला रहे हैं। वार्ड सदस्यों ने इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के स्वास्थ्य प्रबंधक से जवाब तलब किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें