ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयासांप काटने से महिला समेत दो लोगों की मौत

सांप काटने से महिला समेत दो लोगों की मौत

टिकारी। थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में सांप काटने से महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। मृतक की पहचान बैधबिगहा गांव के 28 वर्षीय दिनेश कुमार व संडा गांव के दीपक कुमार की पत्नी के रूप में की गयी...

सांप काटने से महिला समेत दो लोगों की मौत
हिन्दुस्तान टीम,गयाWed, 23 Aug 2017 06:58 PM
ऐप पर पढ़ें

टिकारी। थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में सांप काटने से महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। मृतक की पहचान बैधबिगहा गांव के 28 वर्षीय दिनेश कुमार व संडा गांव के दीपक कुमार की पत्नी के रूप में की गयी है। सांप काटने से दो की मौत के बाद गांव में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।बैधबिगहा के ग्रामीणों ने बताया कि दिनेश अमरुद के बगीचा में अमरुद तोड़ रहा था। इसी बीच विषैला सांप ने डंस लिया। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि एक वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी। 3 माह का एक बेटा भी है। बेटे के सर से पिता का हाथ उठने के बाद परिजनों का बुरा हाल है।दूसरी ओर, संडा गांव में मंगलवार की देर रात घर में सोई महिला (दीपक की पत्नी) को सांप ने डंस लिया। परिजनों ने उसे झाड़-फूंक कराने ले गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जहानाबाद अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान उसकी मौत हो गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें