ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयाटिकारी में पिस्टल व गोली के साथ तीन युवक गिरफ्तार

टिकारी में पिस्टल व गोली के साथ तीन युवक गिरफ्तार

पंचानपुर-टिकारी मार्ग पर जोलबिगहा पेट्रोल पम्प के पास पुलिस ने पिस्टल व गोली के साथ तीन युवक को गिरफ्तार किया है। युवक के पास देसी कट्टा, लोडेड एक गोली, एक मोबाइल व बाइक जब्त की गयी है। गिरफ्तारी...

टिकारी में पिस्टल व गोली के साथ तीन युवक गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,गयाTue, 19 Sep 2017 05:52 PM
ऐप पर पढ़ें

पंचानपुर-टिकारी मार्ग पर जोलबिगहा पेट्रोल पम्प के पास पुलिस ने पिस्टल व गोली के साथ तीन युवक को गिरफ्तार किया है। युवक के पास देसी कट्टा, लोडेड एक गोली, एक मोबाइल व बाइक जब्त की गयी है। गिरफ्तारी मंगलवार की अहले सुबह चार बजे की गई है।टिकारी थानाध्यक्ष उमेश चंद्र ने बताया कि पकड़ा गया युवक लाव पंचायत के सहोपुर गांव का रहने वाला है। युवक अंकित राज, उपेंद्र कुमार व राजीव कुमार पर आर्म्स एक्ट सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। एसआई राजकुमार यादव के बयान पर टिकारी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।शहर के सटे बेल्हड़िया मोड़ पर सोमवार की रात जागरण कार्यक्रम हो रहा था। तीनों युवक ने पुलिस को बताया कि वह जागरण देखने आया था। सुबह वह पंचानपुर जाकर वापस टिकारी होते घर साहोपुर जा रहा था। इसी बीच गश्ती कर रही पुलिस ने बाइक को रोकवाकर जांच की। जांच में पिस्टल व गोली बरामद हुई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें