ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयाVIDEO: धार्मिक स्थल के विवाद में पुलिस पर रोडे़बाजी

VIDEO: धार्मिक स्थल के विवाद में पुलिस पर रोडे़बाजी

घटना गया जिले के मानपुर प्रखंड के अबगिला इलाके का हो-हंगामा कर रहे लोगों पर पुलिस ने दागे आंसू के गोले डीएम-एसएसपी सहित कई थानों की पुलिस ने संभाला मोर्चा गया से सटे मानपुर में सोमवार की सुबह धार्मिक...

VIDEO: धार्मिक स्थल के विवाद में पुलिस पर रोडे़बाजी
हिन्दुस्तान टीम,गयाMon, 17 Jul 2017 02:05 PM
ऐप पर पढ़ें

घटना गया जिले के मानपुर प्रखंड के अबगिला इलाके का हो-हंगामा कर रहे लोगों पर पुलिस ने दागे आंसू के गोले डीएम-एसएसपी सहित कई थानों की पुलिस ने संभाला मोर्चा गया से सटे मानपुर में सोमवार की सुबह धार्मिक स्थल के विवाद को लेकर पुलिस और पब्लिक के बीच झड़प हो गई। आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर रोड़बाजी शुरू कर दी। इसमें दो पुलिसवाले जख्मी हो गये जिनकी मरहम-पट्टी करायी गयी है।हंगामा को शांत करने के लिए पुलिस की ओर से भी आंसू गैस के गोले छोड़े गए। विवाद इतना बढ़ गया कि डीएम-एसएसपी तक को पहुंचना पड़ा। हालात पर काबू पाने के लिए सिटी डीएसपी आलोक कुमार, वजीरगंज एसडीपीओ अभिीजीत कुमार सहित मुफस्सिल, कोतवाली, विष्णुपद, बुनियादगंज, डेल्हा, रामपुर, सिविल लाइंस, बोधगया थाने की पुलिस ने मोर्चा संभाल रखा है।

हेड मानपुर बड़ा इनारा मोहल्ला स्थित एक धार्मिक स्थल का दरवाजा पश्चिम की ओर खोलने पर प्रशासन ने रोक लगा दी थी। पश्चिम की ओर एक और धार्मिक स्थल होने के कारण प्रशासन ने इस ओर दरवाजा खोलने से मना किया था। इसके लिए रविवार की देर शाम तक बैठक कर पश्चिम की ओर खुला दरवाजा बंद करा दिया गया था। सोमवार की सुबह छह बजे इसके विरोध में स्थानीय लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर जब मुफस्सिल थाने की पुलिस पहुंची, तो लोगों ने पुलिस पर रोड़ेबाजी शुरू कर दी। रोड़ेबाजी में पुलिस के दो जवान घायल हो गये। हालात बिगड़ते देख वरीय अधिकारियों को सूचना दी गई। इसके बाद डीएम कुमार रवि, एसएसपी गरिमा मलिक, सिटी एसपी अवकाश कुमार अधिकारियों व विभिन्न थानों की पुलिस के साथ घटनास्थल पहुंचे। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें