ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयागुरुआ व्यापार मंडल मतदाता सूची से नाम काटे जाने पर धरने पर बैठी जिप अध्यक्ष

गुरुआ व्यापार मंडल मतदाता सूची से नाम काटे जाने पर धरने पर बैठी जिप अध्यक्ष

गुरुआ व्यापार मंडल की मतदाता सूची से सैकड़ों किसानों के नाम काट दिये गये हैं। इसके विरोध में जिला परिषद की अध्यक्ष करुणा कुमारी सोमवार को कई किसानों और जनप्रतिनिधियों के साथ प्रखंड मुख्यालय परिसर में...

गुरुआ व्यापार मंडल मतदाता सूची से नाम काटे जाने पर धरने पर बैठी जिप अध्यक्ष
हिन्दुस्तान टीम,गयाMon, 21 Aug 2017 06:38 PM
ऐप पर पढ़ें

गुरुआ व्यापार मंडल की मतदाता सूची से सैकड़ों किसानों के नाम काट दिये गये हैं। इसके विरोध में जिला परिषद की अध्यक्ष करुणा कुमारी सोमवार को कई किसानों और जनप्रतिनिधियों के साथ प्रखंड मुख्यालय परिसर में अनिश्चित कालिन धरना पर बैठ गईं। जिप अध्यक्ष ने कहा कि व्यापार मंडल गुरुआ की मतदाता सूची में प्रखंड के 666 किसानों के नाम थे। साजिश के तहत 250 से अधिक किसानों के नाम सूची से काट दिये गये। उन्होंने कहा कि सूची में नाम दर्ज नहीं किया गया, तो किसान आंदोलन पर उतर जायेंगे। किसी ने नहीं जताई आपत्तिइस बारे में बीसीओ उपेन्द्र पासवान ने बताया कि गुरुआ व्यापार मंडल की मतदाता सूची का प्रकाशन प्रखंड मुख्यालय गुरुआ में 28 जुलाई को किया गया था। दावा-आपत्ति के लिए 28 जुलाई से 8 अगस्त तक समय दिया गया। किसी किसान ने दावा-आपत्ति दर्ज नहीं करायी। प्राप्त मतदाता सदस्यता सूची के अभिलेख के आधार पर प्रखंड के 398 किसानों की सूची को सत्यापित कर दिया गया। गुरुआ प्रखंड के व्यापार मंडल के अध्यक्ष उमेश कुमार वर्मा ने बताया कि मतदाता सूची में किसानों के नाम नियम के अनुसार शामिल किये गये हैं। पूर्व अध्यक्ष के द्वारा मुझे 398 किसानो का शेयर रजिस्टर एवं ऑडिट रजिस्टर प्रभारी में दिया था। इसी के आधार पर मतदाता सूची तैयार की गयी।धरना में अखिलेश कुमार सिंह, डीके डाडेल, मनोज कुमार चंचल, सुनील कुमार, जब्बार खां, पूर्व मुखिया मुरारी प्रासद, यदुनंदन सिहं, संजय सिहं आदि दर्जनों लोग मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें