ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयाबीजों के बेहतर उपचार के लिए जागरूक होंगे किसान

बीजों के बेहतर उपचार के लिए जागरूक होंगे किसान

फसल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत बीजोपचार के लिए पौधा संरक्षण विभाग द्वारा बीज टीकाकरण अभियान चालाया गया है। बिहार सरकार द्वारा चलाये गए इस अभियान में जिले के किसानों को बीजों के बेहतर उपचार और उनके...

बीजों के बेहतर उपचार के लिए जागरूक होंगे किसान
हिन्दुस्तान टीम,गयाFri, 17 Nov 2017 09:13 PM
ऐप पर पढ़ें

फसल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत बीजोपचार के लिए पौधा संरक्षण विभाग द्वारा बीज टीकाकरण अभियान चालाया गया है। बिहार सरकार द्वारा चलाये गए इस अभियान में जिले के किसानों को बीजों के बेहतर उपचार और उनके तौर-तरीकों से अवगत करवाया जायेगा।

पौधा संरक्षण विभाग के जिला सहायक निदेशक विनय सिंह ने बताया कि संबंधित अभियान तीन चरणों में संचालित है। इसमें किसानों को बीज उपचार के लिए सरकार द्वारा अनुदानित दर पर दवा वितरित की जाएगी। योजना की विस्तृत जानकारी व किसानों को जागरूक करने के लिए विभाग द्वारा छह जागरूकता वैन संचालित किये गए हैं।

संबंधित वैन जिले के 24 प्रखंडों में बारी-बारी से घूम कर किसानों को बीजों में होने वाली बीमारियां व उनके उपचार से होने वाले फायदे के बारे में बतायेगा।

शुक्रवार सुबह पौधा संरक्षण के जिला कार्यालय से सभी छह जागरूकता वैनो को हरी झंडी दिखाकर प्रखंडों के लिए रवाना किया गया। मौके पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मगध प्रमंडल संयुक्त निदेशक (शस्य) विजय शर्मा, पौधा संरक्षण के उप निदेशक धनवीर पाण्डेय व जिला कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार समेत विभाग के दर्जन भर अधिकारी उपस्थित थे। जिले में यह अभियान 17 नवम्बर से छह दिसम्बर तक चलेगा जिसमें सभी जागरूकता वाहन सुबह आठ 8 बजे से शाम पांच बजे तक चलेंगे।

क्या है बीज टीकाकरण अभियान

जैसे समाज से पोलियो उन्मूलन के लिए स्वास्थय विभाग द्वारा समय-समय पोलियो अभियान चलाये जाते हैं, ठीक उसी तरह बीजों में होने वाले फफूंद व जीवाणु रहित बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए सरकार ने बीज टीकाकरण अभियान चालाया गया है। अभियान में संबंधित बीजों को इन बीज जनित बीमारियों से बचाने के लिए कीटनाशी दवाओं का उपयोग किया जाता है। यही विधि बीज टीकाकरण अभियान कहलाता है। सरकार ने यह अभियान फिलहाल दलहन सब्जी, तेलहन, मक्का व गेहूं जैसे रबी फसलों की बेहतर खेती को ध्यान में रखते हुए चलाया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें