ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार छपरापूर्व के विवाद को लेकर मकान मे आग लगाया

पूर्व के विवाद को लेकर मकान मे आग लगाया

पुराने विवाद को लेकर एक पड़ोसी ने अपने परिजनो के साथ मिल दूसरे पड़ोसी की मकान में आग लगा दी। अगलगी के कारण मकान के अंदर रखे लगभग एक लाख रुपये मुल्य की सामान जल कर राख हो गये। घटना शनिवार की देर रात को...

पूर्व के विवाद को लेकर मकान मे आग लगाया
हिन्दुस्तान टीम,छपराSun, 25 Jun 2017 07:05 PM
ऐप पर पढ़ें

पुराने विवाद को लेकर एक पड़ोसी ने अपने परिजनो के साथ मिल दूसरे पड़ोसी की मकान में आग लगा दी। अगलगी के कारण मकान के अंदर रखे लगभग एक लाख रुपये मुल्य की सामान जल कर राख हो गये। घटना शनिवार की देर रात को थाना क्षेत्र के चेतन छपरा गांव में हुई। घटना से पीड़ित मनोज कुमार राम ने स्थानीय थाने मे प्राथमिकी दर्ज करा पड़ोस के ही पप्पू राम, संजीत राम, भवसागर राम, प्रेमिया देवी व संगीता देवी को नामजद किया है। दर्ज प्रथमिकी में बताया गया है कि एक दिन पूर्व ही नामजदों से झगड़ा हुआ था। नामजदों ने मकान में आग लगाने की धमकी दी थी। झगड़ा के दूसरे दिन नामजदों ने आग लगा घटना को अंजाम दे दिया। अगलगी में मकान के अंदर रखे नगद, कपड़े व खाद्यान्न सामग्री सहित लगभग एक लाख रुपये मूल्य के सामान जल गये। थानाध्यक्ष ज्वाला सिंह ने बताया कि पुलिस जांच मेंे जुटी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें