ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार छपराराशन-किरासन के लिए सड़क जाम किया

राशन-किरासन के लिए सड़क जाम किया

प्रखंड के छपिया बिंद टोली में राशन-किरासन नहीं मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने तरैया-मशरक पथ को जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उपभोक्ताओं ने आगजनी भी की। उपभोक्ता ओमप्रकाश बिन, फूलपतो...

राशन-किरासन के लिए सड़क जाम किया
हिन्दुस्तान टीम,छपराWed, 21 Jun 2017 06:26 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रखंड के छपिया बिंद टोली में राशन-किरासन नहीं मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने तरैया-मशरक पथ को जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उपभोक्ताओं ने आगजनी भी की। उपभोक्ता ओमप्रकाश बिन, फूलपतो देवी, टुनटुन प्रसाद, दुखन प्रसाद सुनीता देवी व अन्य ने बताया कि कई महीनों से राशन-किरासन नहीं मिल रहा है। कई लोगों का नाम सूची से हटा दिया गया है। टुनटुन प्रसाद ने बताया कि जब तक राशन- किरासन नहीं मिलेगा, जाम नहीं हटेगा। जाम की सूचना पाकर मढ़ौरा एसडीओ संजय राय, थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह पहुंचे और लोगों को समझा-बुझा के शांत कराया। राशन- किरासन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। तब जा कर जाम हटा और चार घंटे के बाद आवा गमन शुरू हुआ। --

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें