ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार छपरागोलीबारी के आरोपितों के घर घावा, आगजनी

गोलीबारी के आरोपितों के घर घावा, आगजनी

थाना क्षेत्र के भलुवहिया में सोमवार की शाम भूमि विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना में मैनेजर राय के पुत्र राजन कुमार की मौत से गुस्साए परिजनों ने आरोपित किशोर राय के घर पर धावा बोल दिया और तोड़फोड़ की।...

गोलीबारी के आरोपितों के घर घावा, आगजनी
हिन्दुस्तान टीम,छपराTue, 22 Aug 2017 05:11 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना क्षेत्र के भलुवहिया में सोमवार की शाम भूमि विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना में मैनेजर राय के पुत्र राजन कुमार की मौत से गुस्साए परिजनों ने आरोपित किशोर राय के घर पर धावा बोल दिया और तोड़फोड़ की। वहां खड़ी बाइक को भी आग लगा दी। आक्रोश को देखते हुए परिजन व अन्य सदस्य सुरक्षात्मक तरीके से वहां से निकल भागे। पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को किया नियंत्रण में भलुवहिया में तोड़फोड़ की सूचना पर स्थानीय पुलिस के थानाध्यक्ष राजदेव प्रसाद व दरियापुर थानाध्यक्ष श्री चरण राम तुरंत घटना स्थल पहुंचे व आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रण में किया। बिगड़ते माहौल को देखते हुए घटना स्थल पर पुलिस चौकसी बढ़ा दी गई। पूरा गांव कुछ पल में भी पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। मकेर व भेल्दी की पुलिस भी विवादित भूमि स्थल पर पहुंची और स्थिति को सामान्य बनाने का लगातार प्रयास चलता रहा। जिप प्रतिनिधि परसा पूर्वी भाग के रविन्द्र राय दरियापुर मुखिया संघ अध्यक्ष महेश राय भी पहुंचे। शव को दफनाया गया विवादित जमीन में मृत युवक राजन कुमार के शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद उसके परिजनों ने शव को विवादित भूमि पर लाकर रख दिया। आक्रोशित परिजन इस बात पर डट गए कि यह जमीन उनकी है। इस लिए इस जमीन में ही शव को दफनाया जाएगा। इसे लेकर वहां कैप कर रही पुलिस परिजनों को समझाते-बुझाते रही लेकिन मृतक के परिजनों की मांग व माहौल को सामान्य बनाने के उद्देश्य से पुलिस ने भी उन्हे शव को वहां दफनाने की सहमति दे दी। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में जेसीबी बुलाकर उक्त विवादित स्थल पर गड्ढा खोदवाते हुए उसने शव को एक तरफ दफना दिया गया। शव दफनाने के साथ ही माहौल शांत हो गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें