ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार छपरादरियावगंज में बम विस्फोट, महिला घायल

दरियावगंज में बम विस्फोट, महिला घायल

शहर से सटे डोरीगंज थाना क्षेत्र के दरियावगंज में मंगलवार की सुबह बम विस्फोट होने से 75 वर्षीया महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वह डोरीगंज थाना क्षेत्र के बदलपुरा गांव के गंगाजली कंुअर बतायी जाती है।...

दरियावगंज में बम विस्फोट, महिला घायल
हिन्दुस्तान टीम,छपराTue, 18 Jul 2017 08:06 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर से सटे डोरीगंज थाना क्षेत्र के दरियावगंज में मंगलवार की सुबह बम विस्फोट होने से 75 वर्षीया महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वह डोरीगंज थाना क्षेत्र के बदलपुरा गांव के गंगाजली कंुअर बतायी जाती है। सदर अस्पताल की इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात सर्जन डॉ मिथिलेन्द्र कुमार सिंह ने घायल महिला का इलाज किया। उन्होंने इसकी सूचना भगवान बाजार थाना पुलिस को दी। महिला की दाहिनी हाथ, जांघ और पैर में विस्फोट का जख्म है। डॉक्टर के मुताबिक उसे गहरा जख्म है। पीड़िता के पुत्र राम बाबू राय ने बताया कि उनकी मां सुबह में मवेशी के लिए घास काट रही थी। घास के अंदर किसी ने बम छिपा कर रखा था। हसुआ लगने से बम फट गया और वह वहीं बेहोश हो गई। आवाज सुन आस-पास के लोग इकट्ठा हो गये और घायल महिला को सदर अस्पताल पहंुचाया। घायल महिला का फर्द बयान भगवान बाजार थाना पुलिस ने दर्ज कर लिया है। पुलिस को ऐसी आशंका है कि आपराधिक प्रवृत्ति के लोग बम को छिपाकर रखे थे। वहीं बम विस्फोट होने से आसपास के लोग सहमे हुए हैं। उधर पुलिस भी इस मामले की गहराई से जांच करने में जुटी हुई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें