ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार छपराआरा-छपरा के बीच निगम की चलेंगी बसें

आरा-छपरा के बीच निगम की चलेंगी बसें

अब वो दिन दूर नहीं जब आप छपरा से निगम की बसों पर सवार होकर छपरा-आरा के बीच यात्रा करेंगे। जी हां, छपरा से आरा के बीच परिवहन निगम की बसें चलाने का प्रस्ताव है। जैसे ही छपरा-आरा पुल पर बड़े वाहनों की...

आरा-छपरा के बीच निगम की चलेंगी बसें
हिन्दुस्तान टीम,छपराTue, 18 Jul 2017 08:16 PM
ऐप पर पढ़ें

अब वो दिन दूर नहीं जब आप छपरा से निगम की बसों पर सवार होकर छपरा-आरा के बीच यात्रा करेंगे। जी हां, छपरा से आरा के बीच परिवहन निगम की बसें चलाने का प्रस्ताव है। जैसे ही छपरा-आरा पुल पर बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू हो जायेगी, वैसे ही छपरा के निगम बस डिपो से बसें चलने लगेंगी। इससे दोनों जिले के अलावा आस-पास के जिले के लोगों को आने-जाने में काफी सहूलियत होगी। पहले छपरा से आरा जाने में लगते थे पांच घंटे छपरा से आरा जाने के लिए पहले पटना जाना पड़ता था। फिर पटना होकर आरा लेकिन, छपरा-आरा पुल के निर्माण होने से अब छपरा से आरा की दूरी काफी कम हो गयी है। छपरा से आरा की दूरी नये ब्रिज से 42 किलोमीटर है जबकि छपरा-पटना के रास्ते आरा की दूरी करीब 140 किलोमीटर है। पहले बस से आरा जाने में पांच घंटे लगते थे। अब अगर बसें ब्रिज के रास्ते चलेंगी तो एक घंटे ही लगेगा। कोलकाता-रांची, कानपुर व टाटा के लिए चलती थीं बसें पहले छपरा निगम के बस डिपो से कई राज्यों के लिए बसों का परिचालन होता था लेकिन वर्ष 2003 में बड़ी बसें खराब हो गयीं। उसके बाद लंबी दूरी की बसों के परिचालन पर ब्रेक लग गया। मालूम हो कि पहले छपरा डिपो से कानपुर, कोलकाता, रांची और टाटा के लिए बसें फर्राटे से दौड़ती थीं। अब बसों की कमी की वजह से केवल छपरा से पटना और छपरा से सीवान के लिए ही बसें चलती हैं। सिताब दियारा, चैनपुर, रघुनाथपुर, बसंतपुर, कटेया आदि जगहों के लिए चलने वाली बसें नहीं चल रही हैं। छपरा बस डिपो में यात्री सुविधाओं का अभाव सारण प्रमंडल के सबसे पुराने बस डिपो का गौरव प्राप्त करने वाले निगम के बस डिपो में यात्री सुविधाओं का घोर अभाव है। शौचालय, पेयजल, यात्री शेड - यहां वर्तमान में कुछ भी नहीं है। जब से छपरा बस डिपो का हेड क्वार्टर मुजफ्फरपुर हो गया है, तब से सुविधाएं घटती चली गई हैं। बरसात के दिनों में डिपो के अंदर दो फीट तक पानी लग जाता है। जलनिकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। कहते हैं अधिकारी छपरा डिपो में फिलहाल वुडको की 23 नई बसें हंै और चार पुरानी बड़ी बसें हैं। यहां बड़ी बसों का अभाव है। इसलिए लंबी दूरी की बसों का परिचालन नहीं होता है। छपरा से आरा के बीच वुडको की बसें चलाने का प्रस्ताव है। निजी बस संचालकों को लेकर कई परेशानियां हैं। राम प्रकाश सिंह डिपो सुपरिटेंडेंट, छपरा

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें