आरा मंडल कारा से 13 कैदियों को लाया जाएगा सेंट्रल जेल
बक्सर। सुरक्षा कारणों को लेकर आरा मंडल कारा से 13 कैदियों को बक्सर सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया जाएगा। जेल अधीक्षक राजीव कुमार से मिली जानकारी के मुताबिक सरकार के निर्देशों के तहत आरा मंडल कारा में बंद...
हिन्दुस्तान टीम,बक्सरSat, 03 Apr 2021 10:20 AM
ऐप पर पढ़ें
बक्सर। सुरक्षा कारणों को लेकर आरा मंडल कारा से 13 कैदियों को बक्सर सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया जाएगा। जेल अधीक्षक राजीव कुमार से मिली जानकारी के मुताबिक सरकार के निर्देशों के तहत आरा मंडल कारा में बंद 13 कैदियों को शुक्रवार की रात शिफ्ट किया जाएगा। हालांकि देर रात तक कैदियों को लाया नहीं गया था। सेंट्रल जेल की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। ह.प्र.