ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बक्सरजिले के सभी प्रखंडों में लगेगी किसानों की पाठशाला

जिले के सभी प्रखंडों में लगेगी किसानों की पाठशाला

आत्मा की ओर से प्रखंडों में आयोजित किया जाएगा पाठशाला बक्सर। हिन्दुस्तान संवाददाता खेती को और भी फायदेमंद बनाने के लिए रोज नई-नई तकनीक अपनाई जा रही है, ताकि किसान उत्पादन में आशातीत बढ़ोतरी कर खेती...

जिले के सभी प्रखंडों में लगेगी किसानों की पाठशाला
हिन्दुस्तान टीम,बक्सरFri, 08 Sep 2017 06:49 PM
ऐप पर पढ़ें

आत्मा की ओर से प्रखंडों में आयोजित किया जाएगा पाठशाला बक्सर। हिन्दुस्तान संवाददाता खेती को और भी फायदेमंद बनाने के लिए रोज नई-नई तकनीक अपनाई जा रही है, ताकि किसान उत्पादन में आशातीत बढ़ोतरी कर खेती को उन्नति के पायदान पर काबिज कर सके। इस जज्बे को मूर्तरूप देने के लिए कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण आत्मा की ओर से जिले के सभी प्रखंडों में किसान पाठशाला का आयोजन किया जा रहा है। आत्मा के परियोजना निदेशक देवनंदन राम ने बताया कि पाठशाला के माध्यम से विशेष चयनित फसल में छह सत्रों के दौरान सम्बंधित फसल का बुवाई से कटाई तक प्रबंधन पर लाइव चर्चा की जाएगी। इसके मद्देनजर शुक्रवार को चौसा प्रखंड अंतर्गत सिकरौल पंचायत के कठतर गांव में आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि आत्मा के महत्वपूर्ण घटकों में किसान पाठशाला शामिल है, जिसमें एक पाठशाला पर उनतीस हजार चार सौ रूपये व्यय किये जाते है। प्रत्येक पाठशाला में पच्चीस किसानों का समूह होता है जिसमे खरीफ, रबी तथा गरमा मौसम में उगाई जाने वाली फसलों का चयन कर छह सत्रों में तकनिकी जानकारी मुहैया कराई जाती है। वितीय वर्ष 2017-18 के दौरान किसान पाठशाला का आयोजन बक्सर के कृष्णकांत पाण्डेय, सिमरी के डग्रिी सिंह, चक्की के अशोक कुमार, राजपुर के दामोदर सिंह, इटाढ़ी के बंश नारायण सिंह, नवानगर के बिनोद कुमार सिंह, केसठ के वीरेन्द्र सिंह, ब्रह्मपुर के योगेन्द्र नाथ मश्रि, चौसा के मनोज कुमार सिंह, डुमराव के हृदयानंद पाण्डेय तथा चौन्गाई के मनोज कुमार वर्मा के अगुवाई में किया जा रहा है। बताया कि जो भी किसान पाठशाला चलाने हेतु इच्छुक हैं वे सम्बंधित प्रखंड के प्रखंड तकनिकी प्रबंधक या सहायक तकनिकी प्रबंधक से संपर्क कर सकते हैं। जिला कृषि पदाधिकारी रणबीर सिंह ने कहा कि वर्ष 2022 तक किसानों की आमदनी को दोगुना करने के उदेश्य में आत्मा का किसान पाठशाला प्रभावकारी सद्धि होगा। गुरु-शिष्य की भूमिका में पाठशाला अंतर्गत जानकारियों को आत्मसात करने की जरुरत है। पाठशाला संचालन के मौके पर प्रखंड तकनीकी प्रबंधक सुप्रिया रानी, सहायक तकनिकी प्रबंधक रमाकांत दिक्षित, धर्मेन्द्र कुमार सिंह, विपिन शर्मा, कृषि समन्वयक दिलीप कुमार, किसान सलाहकार महतिम राय समेत पच्चीस प्रगतिशील किसान मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें