ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बिहारशरीफसरकार अपनी है अब आक्रोश नहीं आग्रह होगा- उपेन्द्र

सरकार अपनी है अब आक्रोश नहीं आग्रह होगा- उपेन्द्र

टाउन हॉल में शुक्रवार को रालोसपा ने आक्रोश दिखाओ-शिक्षा बचाओ सम्मेलन का आयोजन किया। जिला सम्मेलन में केन्द्रीय मंत्री व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा भी शामिल हुए। हालांकि उनका लहजा...

सरकार अपनी है अब आक्रोश नहीं आग्रह होगा- उपेन्द्र
हिन्दुस्तान टीम,बिहारशरीफFri, 28 Jul 2017 09:11 PM
ऐप पर पढ़ें

टाउन हॉल में शुक्रवार को रालोसपा ने आक्रोश दिखाओ-शिक्षा बचाओ सम्मेलन का आयोजन किया। जिला सम्मेलन में केन्द्रीय मंत्री व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा भी शामिल हुए। हालांकि उनका लहजा आक्रोश व्यक्त करने वाला नहीं था। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अब केन्द्र और राज्य दोनों जगहों पर अपनी सरकार है। लेकिन पार्टी शिक्षा को बचाने के लिए संकल्पित है। इसलिए अब राज्य सरकार से आक्रोश नहीं आग्रह किया जायेगा। अब आंदोलन नहीं अभियान चलेगा। कार्यक्रम के बाद उन्होंने सूबे की शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने के लिए 25 सूत्री मांग पेश किया।दलदल से बाहर आ गये नीतीशकेन्द्रीय मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार दलदल से बाहर से निकल गये हैं। अब दोनों स्थानों पर एनडीए की सरकार है। मिलकुर सूबे को विकास के पथ पर अग्रसर करेंगे और शिक्षा व्यवस्था का हाल दुरुस्त करेंगे। राजगीर में हुये राष्ट्रीय शिविर में इस बात को तय कर लिया गया था कि बच्चों को सरकारी स्कूलों में गुणवत्ता शिक्षा मिले। गांव में रहने वाले गरीब-दलितों के विकास का माध्यम शिक्षा ही हो सकता है। नौकरी करें या व्यवसाय या फिर आप खेती करें हर क्षेत्र के लिए शिक्षा आवश्यक है। उन्होंने सीएम से शिक्षा व्यवस्था पर ध्यान देने की अपील की। साथ ही केन्द्र व राज्य सरकारों के अलावा समाज के लोगों को मिल-जुलकर बेहतर माहौल बनाना होगा। 15 अक्टूबर को गांधी मैदान में होगा सम्मेलनउन्होंने कहा कि नालंदा से इस कार्यक्रम की शुरुआत की गयी है। इसके बाद अन्य जिलों में यह कार्यक्रम किया जायेगा। 15 अक्टूबर को पटना के गांधी मैदान में सम्मेलन का आयोजन किया गया है। आक्रोश दिखाओ- शिक्षा बचाओ महापंचायत में इतनी भीड़ जुटनी चाहिए कि सरकार आपकी मांगों को मानने के लिए बाध्य हो जाय। खासकर युवाओं को सूबे की शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने के लिए आगे आना होगा। ये भी मौजूद थे कार्यक्रम मेंकार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भरत सिंह ने की। इस मौके पर पूर्व मंत्री दशई चौधरी, भगवान सिंह कुशवाहा, भूदेव चौधरी, रामबिहारी सिंह, फजल इमाम मल्लिक, सुमन पटेल, हिमांशु पटेल, सोनू कुशवाहा, उर्मिला पटेल, रामचंद्र ठाकुर, राजेश कुमार उर्फ मुन्ना महतो, अजित पटेल, सुमित कुमार सुमन, राजीव रंजन, गौरव कुमार, संतोष कुमार, राहुल कुमार, जिकु कुमार, अंशु राज, निरज कुमार, रमेश कुमा, अरविंद वर्मा, घनश्याम कुशवाहा आदि मौजूद थे। ये हैं मुख्य मांगे1. शिक्षकों के रिक्त पदों पर बहाली।2. टीईटी परीक्षा ऑनलाइन हो।3. गैर शैक्षणिक कायोंर् से शिक्षकों को अलग रखा जाये।4. बायोमैट्रिक पद्धति से हो शिक्षकों व छात्रों की उपस्थिति।5. शिक्षकों को एमडीएम से मुक्त किया जाये। 6. प्राइवेट स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए विशेष नियामक बने।7. छात्र संघ का चुनाव नियमित हो।8. समय पर छात्रवृत्ति समय पर मिले।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें