ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बिहारशरीफनालंदा में यात्रियों से भरा टेम्पो पलटा, छह गंभीर

नालंदा में यात्रियों से भरा टेम्पो पलटा, छह गंभीर

बाढ़ के उमानाथ से गंगा स्नान कर लौट रहे यात्रियों से भरा टेम्पो पलट गया। हादसे में टेम्पो पर सवार आठ लोग जख्मी हो गये। छह लोगों को बेहतर इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल रेफर किया गया है। सभी जख्मी...

नालंदा में यात्रियों से भरा टेम्पो पलटा, छह गंभीर
हिन्दुस्तान टीम,बिहारशरीफMon, 16 Oct 2017 09:09 PM
ऐप पर पढ़ें

बाढ़ के उमानाथ से गंगा स्नान कर लौट रहे यात्रियों से भरा टेम्पो पलट गया। हादसे में टेम्पो पर सवार आठ लोग जख्मी हो गये। छह लोगों को बेहतर इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल रेफर किया गया है। सभी जख्मी अस्थावां के निवासी हैं। सोमवार को नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र के मसाढ़ा गांव के पास दुर्घटना हुई।

घायलों में अस्थावां गांव निवासी दिनेश चौधरी, रुबी देवी, रीना देवी, कांति देवी, चिंता देवी व मिथिलेश चौधरी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भेजा गया है। इनमें से तीन को पटना रेफर कर दिया गया है। वहीं अशोक चौधरी व अन्य को भी चोटें लगी हैं।

अचानक अनियंत्रित होकर पलटा टेम्पो:-

घायलों ने बताया कि बाढ़ से लौटने के दौरान टेम्पो सड़क पर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। एक पूरा चक्कर लगाकर टेम्पो फिर से सीधा भी हो गया। घायलों का यह भी कहना था कि शायद चालक किसी प्रकार के नशे में था। इधर हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बिंद अस्पताल लाया गया। हालांकि बिंद अस्पताल में न तो स्ट्रेचर की व्यवस्था थी न ही डे्रसर की। दवाइयों की कमी भी साफ दिख रही थी। किसी तरह प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर रूप से जख्मी लोगों को रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने टेम्पो को जब्त कर लिया है। हालांकि ड्राइवर भागने में सफल रहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें