ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बिहारशरीफहिन्दू धर्म की रक्षा का लेना है संकल्प:स्वामी बालानंद

हिन्दू धर्म की रक्षा का लेना है संकल्प:स्वामी बालानंद

शिक्षा से ही जीवन में सफलता मिल सकती है। शिक्षा का अलख जगाना है। सबों को साक्षर बनाना है। उक्त बातें स्वामी बालानंद जी महाराज ने कैलाश आश्रम में बुधवार को विश्व हिन्दू परिषद के मुख्य आयाम एकल अभियान...

हिन्दू धर्म की रक्षा का लेना है संकल्प:स्वामी बालानंद
हिन्दुस्तान टीम,बिहारशरीफWed, 20 Sep 2017 06:19 PM
ऐप पर पढ़ें

शिक्षा से ही जीवन में सफलता मिल सकती है। शिक्षा का अलख जगाना है। सबों को साक्षर बनाना है। उक्त बातें स्वामी बालानंद जी महाराज ने कैलाश आश्रम में बुधवार को विश्व हिन्दू परिषद के मुख्य आयाम एकल अभियान के शिक्षिकाओं के अभ्यास वर्ग के समापन सत्र के दौरान कही। उन्होंने कहा कि हिन्दू धर्म को गांव-गांव तक जाकर फैलायें। लोगों में धर्म के प्रति, अपने संस्कृति के प्रति और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ायें। भारत हिन्दू बहुल देश है। हिन्दू धर्म की रक्षा का संकल्प लेना है। विहिप के जिला मंत्री प्रोफेसर आनंदी प्रसाद ने कहा कि हिन्दू धर्म व संस्कृति के सर्वांगीण विकास के लिए जो विहिप ने अभियान चलाया था वह आज सफल होता दिख रहा है। उन्होंने बताया कि इस सात दिवसीय शिविर में गिरियक, राजगीर व बिहाशरीफ संच के 90 शिक्षिकाओं ने भाग लिया। जिला सहमंत्री धर्मेन्द्र कुमार ने कहा कि सात दिवसीय अभ्यास वर्ग के बाद सभी एकल कार्यकर्ता नये जोश व उत्साह के साथ काम में लग जायेंगे। प्रियरंजन कुमार ने कहा कि यहां से सीखी बातों को जाकर गांव में बताना है। लोगों को जागरूक करना है। इस मौके पर कोषाध्यक्ष चन्द्रदीप कुमार, प्रियरंजन कुमार मोदी, एकल अभियान के जिला प्रमुख संजय कुमार, सरयुग दास, रविन्द्र पासवान, श्वेता प्रियदर्शी, विभा कुमारी, सत्येन्द्र कुमार, सुनीता देवी सहित अन्य मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें