ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बिहारशरीफमनमानी करने वाला दारोगा सस्पेंड

मनमानी करने वाला दारोगा सस्पेंड

बेन थाना के एसआई के खिलाफ हुई कार्रवाई मनमानी करने वाले एक दारोगा को पुलिस लाइन का रास्ता दिखा दिया गया है। बेन थाना के एसआई रामलखन सिंह यादव को पुलिस कप्तान कुमार आशीष ने सस्पेंड कर दिया है। उनके...

मनमानी करने वाला दारोगा सस्पेंड
हिन्दुस्तान टीम,बिहारशरीफSat, 10 Jun 2017 12:15 PM
ऐप पर पढ़ें

बेन थाना के एसआई के खिलाफ हुई कार्रवाई मनमानी करने वाले एक दारोगा को पुलिस लाइन का रास्ता दिखा दिया गया है। बेन थाना के एसआई रामलखन सिंह यादव को पुलिस कप्तान कुमार आशीष ने सस्पेंड कर दिया है। उनके खिलाफ संदिग्ध आचरण, अनुशासनहीनता, कर्तव्यहीनता व लापरवाही का आरोप लगाया गया है। एसपी ने बताया कि राजगीर एसडीपीओ ने दारोगा के खिलाफ कार्रवाई की अनुसंशा की थी। आरोपित एसआई पब्लिक के बीच पुलिस की गोपनीयता भंग कर रहे थे। इसके अलावा थाना में तैनात अन्य अधिकारियों से उनका संबंध ठीक नहीं था। अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं करना, थानाध्यक्ष द्वारा गिरफ्तार किये जाने पर उनके खिलाफ कांड दैनिकी में अंकित करना जैसे आरोप है। साथ ही थाना में रखे पासपोर्ट व आचरण जैसे कागजात को फाड़कर नाले में फेंक देने का भी आरोप लगाया गया है। अनुसंशा के आलोक में उन्हें सामान्य जीवन यापन भत्ता पर निलंबित किया जाता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें