ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बिहारशरीफगरीबों की हक की लड़ाई लड़ रहें लालू जी : तेजस्वी

गरीबों की हक की लड़ाई लड़ रहें लालू जी : तेजस्वी

जनादेश अपमान यात्रा पर शेखपुरा जाने के दौरान शुक्रवार को चेवाड़ा  के अम्बेदर चौक पर पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव रुके। समर्थकों की भीड़ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लालू जी गरीब  व दलितों...

गरीबों की हक की लड़ाई लड़ रहें लालू जी : तेजस्वी
हिन्दुस्तान टीम,बिहारशरीफFri, 18 Aug 2017 08:05 PM
ऐप पर पढ़ें

जनादेश अपमान यात्रा पर शेखपुरा जाने के दौरान शुक्रवार को चेवाड़ा  के अम्बेदर चौक पर पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव रुके। समर्थकों की भीड़ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लालू जी गरीब  व दलितों  के नेता हैं। वे गरीबों  को अधिकार  दिलाने की लड़ाई लड़ रहे हैं । पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा अमीर लोगों  की पार्टी  है। इन्हें गरीबी  क्या  होती  है यह पता भी नहीं है। भाजपा के लोग गरीबी नहीं  गरीबों  को हटाना  चाह रहे हैं। इसे कभी भी पूरा नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुझे कुर्सी  नहीं गरीबों का विकास चाहिए। गठबंधन  की सरकार में सबसे बड़ी राजद थी। बावजूद लालू जी ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री  बनाया। लेकिन पल्टू राम ने साजिश  के तहत पीठ में छुरा घोंपा और भाजपा की गोद में जा बैठें।   परिवार को केस में फंसाया गया :- पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे परिवार  को  बेवजह केस में फंसाया जा रहा है । जब हमारी उम्र 14 साल थी और मै क्रिकेट  खेल रहा था उस समय के घोटाला  का केस मेरे ऊपर कराया गया है। मेरी बहन की शादी  हो चुकी है, उस पर केस कराया गया है। मेरे परिवार को तबाह करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि नीतीश खुद 302 के मुदालय हैं, लेकिन सत्ता के बल पर मामले को दबाए हुए हैं। मैं और लालू जी दोनों जनता के बीच जाना चाहते हैं, लेकिन लालू जी को जनता के बीच जाने से रोका जा रहा है । हर तीन दिन पर तारीख  रांची में पड़ती है। मौके पर राजद नेता लट्टू  यादव, जनार्दन यादव, विजय सम्राट,शंभू यादव आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें