ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरऊषा शर्मा बनी ऐपवा की जिला अध्यक्ष

ऊषा शर्मा बनी ऐपवा की जिला अध्यक्ष

ऑल इंडिया प्रोग्रेसिव विमन्स एसोसिएशन (ऐपवा) का प्रथम जिला सम्मेलन शुक्रवार को जीवराजिका धर्मशाला में संपन्न हुआ। सम्मेलन के गौरी लंकेश को श्रद्धांजलि दी गई। सम्मेलन की अध्यक्षता पांच सदस्यीय अध्यक्ष...

ऊषा शर्मा बनी ऐपवा की जिला अध्यक्ष
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरSat, 16 Sep 2017 12:56 AM
ऐप पर पढ़ें

ऑल इंडिया प्रोग्रेसिव विमन्स एसोसिएशन (ऐपवा) का प्रथम जिला सम्मेलन शुक्रवार को जीवराजिका धर्मशाला में संपन्न हुआ। सम्मेलन के गौरी लंकेश को श्रद्धांजलि दी गई। सम्मेलन की अध्यक्षता पांच सदस्यीय अध्यक्ष मंडल ने की। इनमें ऊर्षा शर्मा, कंचन देवी, आशा देवी, रिंकू रानी व मनोरमा देवी शामिल रहीं। सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए ऐपवा की राज्य अध्यक्ष सरोज चौबे ने कहा कि मोदी राज में महिलाओं पर जुल्म में वृद्धि हुई है। एक महिला पत्रकार की हत्या इसका ताजा उदाहरण है। ऐक्टू के राज्य सचिव मुकेश मुक्त ने कहा कि महिलाओं की आजादी छिन गई है। इस अवसर पर संयोजन प्रभावती रेणु ने कामकाज की रिपोर्ट पेश की। प्रतिनिधि सत्र के अंत में पटना से आयी पर्यवेक्षक ऐपवा की राज्य अध्यक्ष सरोज चौबे ने 19 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न कराया। 19 सदस्यीय कार्यकारिणी में ऊषा शर्मा को अध्यक्ष, प्रभावती रेणु को सचिव, प्रतिमा सिंह व आशा देवी को उपाध्यक्ष, कंचन देवी व रिंकू रानी को सह सचिव एवं मनोरमा देवी, नीतू कुमार, वंदना देवी आदि को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें