ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरछज्जा गिरने से दो सगी बहनें घायल

छज्जा गिरने से दो सगी बहनें घायल

बरारी थाना क्षेत्र के मायागंज विसर्जन घाट के मुसहरी टोला स्थित नगर निगम के जर्जर मकान का छज्जा गिरने से दो सगी बहनें वर्षा कुमारी (3 वर्ष)और गूंजा कुमारी (4 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गयीं। उन्हें...

छज्जा गिरने से दो सगी बहनें घायल
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरThu, 17 Aug 2017 02:11 AM
ऐप पर पढ़ें

बरारी थाना क्षेत्र के मायागंज विसर्जन घाट के मुसहरी टोला स्थित नगर निगम के जर्जर मकान का छज्जा गिरने से दो सगी बहनें वर्षा कुमारी (3 वर्ष)और गूंजा कुमारी (4 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गयीं। उन्हें सिर व पैर में गंभीर चोट लगी। काबी मुसहर की दोनों बेटियों को परिजनों ने मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के बाद परिजन दोनों बच्चियों को वापस घर ले आए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दो दिनों से बारिश होने की वजह से पंद्रह साल पुरानी इमारत के कई हिस्सों से पानी रिसने लगा था। बच्चे छज्जे पर खेल रहे थे। अचानक दोनों बच्चियां छज्जे के साथ दस फीट नीचे जमीन पर गिर गयीं। मुसहरी टोला में रहने वाले लोगों ने बताया कि बिल्डिंग काफी जर्जर है। कई बार नगर निगम से इसकी जाकर शिकायत भी की गई। मगर अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराया जा सकी है। महिलाओं ने बताया कि जिस दिन से बना है। उस दिन से ही कभी छत का टूटना तो कभी खिड़की का गिरना लगातार जारी है। अब तक निगम की ओर से इसे देखने तक कोई नहीं आया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें