ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरखरीक में पिकअप वैन ने बाइक सवारों को रौंदा

खरीक में पिकअप वैन ने बाइक सवारों को रौंदा

थाना क्षेत्र की 14 नंबर सड़क पर पिअकप वैन ने बाइक सवारों को रौंद दिया। इस घटना में बाइक पर सवार महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए खरीक पीएचसी लाया,...

खरीक में पिकअप वैन ने बाइक सवारों को रौंदा
Center,BhagalpurMon, 22 May 2017 09:26 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना क्षेत्र की 14 नंबर सड़क पर पिअकप वैन ने बाइक सवारों को रौंद दिया। इस घटना में बाइक पर सवार महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए खरीक पीएचसी लाया, जहां से घायल की बिगड़ती स्थिति देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को मायागंज रेफर कर दिया। वहीं घायलो की पहचान बिहपुर मीराचक के पोलन शेख (45), पत्नी शेख रानी खातून (32) एवं मुमताज (35) के रूप में हुई। पोलन एवं मुमताज की स्थिति नाजुक थी। जानकारी के अनुसार, लड़की की शादी की बातचीत के लिए खरीक के घरारी गांव पोलन अपने परिवार वालों के साथ जा रहा था। इसी दौरान यह घटना हुई। वहीं चालक पिकअप लेकर भागने में सफल रहा। दहाड़ मारकर लोगों से मांग रही थी मदद खरीक पीएचसी से रेफर किये जाने के बाद मायागंज ले जाने के लिए वाहन की व्यवस्था नहीं होने पर घायल महिला दहाड़ मारकर रोते हुए लोगों से मदद की गुहार लगा रही थी। नाजुक स्थिति देख पति को टकटकी लगाये देख रही थी। फिर भी कोई वाहन चालक जाने को तैयार नहीं हो रहा था। स्थानीय लोगों द्वारा काफी आरजू विनती के बाद एक टेम्पो चालक जाने को तैयार हुआ। कई वर्षों से एम्बुलेंस खराब रहने के कारण पीएचसी से रेफर किये जाने पर मरीजों को काफी परेशानी होती है। बोलेरो ने आठ वर्षीय बच्चे को रौंदा खरीक। संवाद सूत्र एनएच 31 पर अम्भो चौक के समीप सड़क पार करने के दौरान अम्भो निवासी मंटू सिंह के आठ वर्षीय पुत्र को अनियंत्रित गति से आ रही एक बोलेरो ने रौंद दिया। इस घटना में वह बुरी तरह घायल हो गया। बच्चे को धक्का मारने के बाद बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। हालांकि बोलेरो पर कोई भी यात्री नहीं था। वहीं घायल बच्चे को ग्रामीण गोपाल सिंह ने स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए किसी निजी क्लिनिक में भर्ती कराया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें