ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरसीमांचल का आतंक कुख्यात अपराधी सूरज यादव साथियों संग गिरफ्तार

सीमांचल का आतंक कुख्यात अपराधी सूरज यादव साथियों संग गिरफ्तार

नेपाल सहित सीमांचल के जिलों के आतंक सूरज यादव और उसके तीन साथियों को अररिया पुलिस ने भागलपुर से गिरफ्तार कर लिया। नेपाल सहित सीमांचल के जिलों के आतंक सूरज यादव और उसके तीन साथियों को अररिया पुलिस...

सीमांचल का आतंक कुख्यात अपराधी सूरज यादव साथियों संग गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,फारबिसगंज (अररिया) भागलपुर। Sun, 25 Jun 2017 07:14 AM
ऐप पर पढ़ें

नेपाल सहित सीमांचल के जिलों के आतंक सूरज यादव और उसके तीन साथियों को अररिया पुलिस ने भागलपुर से गिरफ्तार कर लिया।

नेपाल सहित सीमांचल के जिलों के आतंक सूरज यादव और उसके तीन साथियों को अररिया पुलिस की टीम ने शनिवार तड़के भागलपुर के जीवनदीप नर्सिंग होम के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। वह अपनी मां का इलाज कराने भागलपुर गया था। पुलिस टीम ने साइबर सेल की मदद से सूरज को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर स्थानीय गोढ़ियारे चौक स्थित रंजीत राय के घर छापेमारी कर एक यूएस मेड लोडेड पिस्टल, दो कट्टे, एक देसी पिस्टल के अलावा मैगजीन, पिस्टल की 8 गोलियां, कट्टे की 5 गोलियां और एक मोबाइल बरामद किया गया है।


6 जून को फारबिसगंज के चर्चित गल्ला व्यवसायी अनिल प्रसाद साह उर्फ अनिल मामा की दुकान से सोने की चैन और चार लाख की लूट मामले के बाद पुलिस ने सूरज की गिरफ्तारी के लिए टास्ट फोर्स का गठित की थी। चार वर्षों से अररिया सहित कई जिलों की पुलिस को सूरज की तालाश थी। सूरज फारबिसगंज की घटना से पूर्व मानिकपुर यूको बैंक में डकैती, नरपतगंज के राजद नेता व पूर्व मुखिया कमलेश्वरी यादव और पलासी निवासी अरविंद यादव की हत्या के बाद से पुलिस के लिये सिरदर्द बना हु़आ था। सूरज नरपतगंज के पलासी का निवासी है। पुलिस ने उसके साथ गोढ़ियारे वार्ड 19 के रंजीत राय, बेलसरा रानीगंज के रूपेश यादव और चकला, बनमनखी पूर्णिया के रौशन कुमार को गिरफ्तार किया है। 


सूरज की गिरफ्तारी के लिए फारबिसगंज डीएसपी अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में टास्क फोर्स में फारबिसगंज थानाध्यक्ष मुकेश कुमार साहा, रानीगंज थानाध्यक्ष किंग कुन्दन, भरगामा थानाध्यक्ष विकास कुमार आजाद, दारोगा प्रमोद कुमार, महानन्द सोरेन, राकेश कुमार प्रमुख थे। डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने पहले हथियार के साथ रौशन को गिरफ्तार किया, जिसके बयान पर पुलिस टीम भागलपुर भेजी गयी थी। बरारी पुलिस के सहयोग से जीवन दीप नर्सिंग होम के बाहर सूरज की गिरफ्तारी हुई। रौशन ने बताया था कि सूरज अपनी मां का इलाज कराने सुभाष यादव के नाम से भागलपुर गया हुआ है। उसके बाद पुलिस को यह सफलता मिली।


बोले एसपी : एसपी सुधीर कुमार पोरिका ने कहा कि सूरज की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती थी। सिर्फ अररिया जिले में सूरज के खिलाफ एक दर्जन से ज्यादा हत्या, लूट, बैंक डकैती आदि के मामले दर्ज हैं। नेपाल से लेकर सीमा क्षेत्र के कई जिलों में सूरज का आतंक था। 
फोटो ाङ्म१ुी२ॅंल्ल्न स्रँङ्म३ङ्म 02

गाड़ी में बैठकर चाय पी रहा था सूरज
भागलपुर। शुक्रवार की देर रात अररिया पुलिस की टीम बरारी थाने पहुंची। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार से बातचीत की। सूरज यादव का लोकेशन मेडिकल कॉलेज रोड में मिल रहा था। पुलिस टीम क्लीनिक के बाहर जब पहुंची तो सड़क किनारे दक्षिण कुछ लोग गाड़ी में बैठकर चाय पी रहे थे। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली  तो अगली सीट पर सूरज यादव बैठकर चाय पी रहा था। थानाध्यक्ष ने कहा कि जीवनदीप नर्सिंग होम के सामने से सूरज यादव को पकड़ा गया है। गिरफ्तारी के बाद अररिया पुलिस वापस लौट गई। 

क्लीनिक में नहीं हुई छापेमारी
भागलपुर। विधान पार्षद डा. एन.के. यादव ने कहा कि क्लीनिक में छापेमारी नहीं हुई है। अगर छापेमारी होती तो जानकारी जरूर मिलती। उन्होंने कहा कि अररिया का कोई भी मरीज क्लीनिक में भर्ती नहीं है। इस मामले में अररिया एसपी से बात की जाएगी।  

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें