ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरसुल्तानगंज में नप चुनाव परिणाम आने के साथ खूब उड़े गुलाल

सुल्तानगंज में नप चुनाव परिणाम आने के साथ खूब उड़े गुलाल

नगर परिषद चुनाव का परिणाम आने के साथ ही विजयी प्रत्याशियों के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर खूब अबीर-गुलाल उड़ाये। कड़ी सुरक्षा के कारण प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित मतगणना हॉल तक पहुंचने के लिए अभ्यर्थियों को...

सुल्तानगंज में नप चुनाव परिणाम आने के साथ खूब उड़े गुलाल
Center,BhagalpurWed, 24 May 2017 01:53 AM
ऐप पर पढ़ें

नगर परिषद चुनाव का परिणाम आने के साथ ही विजयी प्रत्याशियों के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर खूब अबीर-गुलाल उड़ाये। कड़ी सुरक्षा के कारण प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित मतगणना हॉल तक पहुंचने के लिए अभ्यर्थियों को जगह-जगह जांच के दौर से गुजरना पड़ा। मोबाइल अंदर ले जाने पर मनाही थी। अधिकांश कार्यकर्ता मुख्य गेट के बाहर ही खड़ा होकर अपने प्रत्याशी के परिणाम आने का इंतजार करते रहे। सुबह सात बजे से ही लोग जुटने लगे थे। परिणाम आने के बाद जहां विजेता खुशी से झूम रहे थे, वहीं उप विजेता निराश होकर लौट रहे थे। कुछ जगह पटाखा छोड़े जाने का भी विरोध हुआ तो कुछ लोग गुलाल लगाने से परहेज कर रहे थे। वार्ड 20 में दहशत फैलाने के लिए गोली छोड़े जाने की भी चर्चा होती रही। मुख्य गेट पर रोके जाने से गंगापुर के बच्ची मंडल द्वारा हंगामा एवं एनएच जाम कर दिये जाने की धमकी देने पर गेट पर तैनात दंडाधिकारी के निर्देश पर पुलिस जवान उसे पकड़ लिया, जिसे बाद में छोड़ा गया। परिणाम की घोषणा किये जाने के बाद निर्वाची पदाधिकारी रौशन कुश्वाहा ने विजेता को प्रमाण पत्र देते हुए जुलूस नहीं निकाले जाने की हिदायत दी। लेकिन प्रखंड से जुलूस की शक्ल में ही कार्यकर्ता अपने विजेता प्रत्याशी को अबीर उड़ाते साथ लाए। निवर्तमान सभापति सहित उप सभापति के पति जीते नप चुनाव में जहां निवर्तमान सभापति दयावती देवी ने वार्ड दो से दुबारा जीत दर्ज की है। वहीं उप सभापति पुष्पांजलि देवी के पति मनोज कुमार वार्ड 21 से चुनाव जीते हैं। पूर्व नगर सभापति रह चुके छविनाथ कुशवाहा वार्ड पांच से चुनाव जीत गये हैं। वार्ड 14 से पूर्व सभापति अरुण कुमार सिंह की पत्नी उषा देवी चुनाव जीत गयी हैं। कई नए चेहरे तो कई पुराने जीते इस बार चुनाव परिणाम चौंकाने वाला साबित हुआ। इस चुनाव में कई नए चेहरे चुनाव जीत कर आए हैं। वार्ड एक में नए चेहरे सौरभ कुमार जीते। वार्ड 3 के पार्षद रह चुके रामायण शरण तीसरी बार जीते हैं। वार्ड 4 के राहुल दुबारा जीते हैं। वार्ड 9 की बीबी गुलशन आरा एवं वार्ड 13 की सरिता देवी तीसरी बार जीत कर आई हैं। वार्ड 15 से जीत दर्ज कराने वाला रामानंद पासवान भी दुबारा जीत दर्ज करायी है। वार्ड 20 से निवर्तमान पार्षद बौबी देवी के पति जयप्रकाश झा एवं वार्ड 25 से निवर्तमान पार्षद विनीता देवी के पति चुनेश्वर मंडल ने जीत दर्ज की है। इसके अलावा अन्य वार्ड में नए चेहरे जीत कर आए हैं। वार्ड 24 से सर्वाधिक मत मनीष कुमार को मिला है। इन्हें सर्वाधिक मत 794 मिला, जबकी दूसरे स्थान पर रहे भोला मंडल को 207 मत मिले।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें