ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरमुख्यमंत्री ने खिलाफ राजद ने किया प्रदर्शन

मुख्यमंत्री ने खिलाफ राजद ने किया प्रदर्शन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा भाजपा के साथ सरकार बनाने के विरोध में राजद कार्यकर्ताओं ने स्टेशन चौक पर गुरुवार को प्रदर्शन किया। राजद कार्यकर्ताओं ने सीएम के खिलाफ नारेबाजी की और पुतला फूंका। राजद...

मुख्यमंत्री ने खिलाफ राजद ने किया प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरThu, 27 Jul 2017 11:31 PM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा भाजपा के साथ सरकार बनाने के विरोध में राजद कार्यकर्ताओं ने स्टेशन चौक पर गुरुवार को प्रदर्शन किया। राजद कार्यकर्ताओं ने सीएम के खिलाफ नारेबाजी की और पुतला फूंका। राजद नेताओं ने कहा कि नीतीश कुमार अवसरवादी हैं। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को जनादेश मिला था। कुमार ने भाजपा से मिलकर जनादेश का अपमान किया है। मुख्यमंत्री ने जनता को धोखा दिया है। इसका खामियाजा नीतीश कुमार को भुगतना पड़ेगा। जिला राजद अध्यक्ष तिरूपतिनाथ ने कहा कि पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव तो केवल एक बहाना थे। सीएम को भाजपा के साथ जाना था और इसके लिए कई महीनों से भाजपा नेताओं के संपर्क में थे। अगर सीएम में हिम्मत है तो इस्तीफा देकर जनादेश प्राप्त करें। वक्ताओं ने कहा कि नीतीश कुमार बिना कुर्सी का नहीं रह सकते हैं। इस मौके पर राजद महानगर अध्यक्ष मो.सलाउद्दीन अहसन, मो.चांद,सौरभ कुमार,संजय मंडल,राजेन्द्र प्रसाद मंडल,मो.इरशाद,मो.उस्मान,योगमाया साहनी,पप्पू मंडल,डॉ. आनंद आजाद, प्रवीण कुमार,रमण साह, अभय मंडल,प्रेम झा,छत्रधारी मंडल, चमकलाल यादव, सुमंत यादव,चन्द्रशेखर यादव, मो.भोलू आदि उपस्थित थे। नया जनादेश लें मुख्यमंत्री : प्रवक्ता युवा राजद के मीडिया प्रभारी सह प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने कहा कि अगर नीतीश कुमार को अपनी नैतिकता, ईमानदारी और छवि की पूंजी पर इतना ही गर्व है तो इस्तीफा देकर फ़िर से चुनाव के मैदान में आना चाहिए। नया जनादेश लें तो पता चल जाएगा कि उनकी ईमानदारी में कितना दम है। 2014 के लोकसभा चुनाव में भी नीतीश कुमार को अपने वजूद का पता चल गया था। यादव ने कहा कि सम्प्रदायिकता के खिलाफ महागठबंधन को मिले जनादेश के साथ नीतीश कुमार ने क्रूर मजाक किया है इस तरह का निर्णय जनमत के साथ विश्वासघात है। राजद और लोजपा कार्यालयों में रहा सन्नाटा भागलपुर, वरीय संवाददाता सूबे में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच जिले के राजद और लोजपा कार्यालयों में गुरुवार को सन्नाटा पसरा रहा। दोनों पार्टी कार्यालय में एक भी नेता और कार्यकर्ता नहीं दिखे। तिलकामांझी चौक स्थित लोजपा का पार्टी कार्यालय खुला हुआ था। लेकिन कोई नेता या कार्यकर्ता नहीं था। एक युवक कार्यालय में बैठा हुआ था। युवक ने परिचय देने से इंकार करते हुए कहा कि यहीं का रहने वाला है। फोटोग्राफी करने से समय युवक ने चेहरा छिपा लिया। हवाई अड्डा के पास गोपालपुर रोड स्थित राजद कार्यालय में भी सन्नाटा पसरा हुआ था। जिस कमरे में अक्सर पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुआ करती थी। वहां ताला लगा हुआ था। जिला राजद अध्यक्ष तिरूपतिनाथ ने बताया कि कार्यालय में मरम्मत का काम चल रहा है। इसलिए बैनर-पोस्टर हटा लिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें