ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुर1 लाख 45 हजार कांवरिये गंगाजल लेकर देवघर को रवाना हुए

1 लाख 45 हजार कांवरिये गंगाजल लेकर देवघर को रवाना हुए

सुल्तानगंज गंगा घाट से तीसरी सोमवारी के मौके पर बोल बम के जयकारे के साथ हजारों कांवरियों ने गंगाजल उठाया। सुबह चार बजे से ही गंगा घाट पर कांवरियों का आना शुरू हो गया था। पांच बजे सरकारी पूजा के...

1 लाख 45 हजार कांवरिये गंगाजल लेकर देवघर को रवाना हुए
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरMon, 24 Jul 2017 10:52 PM
ऐप पर पढ़ें

सुल्तानगंज गंगा घाट से तीसरी सोमवारी के मौके पर बोल बम के जयकारे के साथ हजारों कांवरियों ने गंगाजल उठाया। सुबह चार बजे से ही गंगा घाट पर कांवरियों का आना शुरू हो गया था।

पांच बजे सरकारी पूजा के साथ जल्द से जल्द बाबानगरी निकलने के लिए कांवरिये अजगैबीनाथ बाबा के दर्शन के लिए जुट गए। जैसे-जैसे दिन बढ़ता गया गंगा घाट से लेकर सुल्तागनंज की सड़क पर कांवरियों की भीड़ बढ़ती गयी। अजगैबीनाथ मंदिर में भी कांवरियों की भीड़ अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक थी।

सरकारी आंकड़े के मुताबिक तीसरी सोमवारी को 1 लाख 45 हजार 126 कांवरियों ने गंगाजल लेकर देवघर के लिए रवाना हुए। इसमें 90711 पुरुष बम और 47526 महिला कांवरिया बम शामिल हुईं। वहीं 6889 डाकबम भी रवाना हुए। इसमें से 6618 पुरुष और 251 महिला डाकबम थीं। ये 24 घंटे के अंदर भगवान शिव पर जलाभिषेक करेगें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें