ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरअंतरजिला विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता: सहरसा ने मधुबनी और कटिहार ने अररिया को हराया

अंतरजिला विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता: सहरसा ने मधुबनी और कटिहार ने अररिया को हराया

कला संस्कृति व युवा विभाग के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय अंतरजिला विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन राजेन्द्र स्टेडियम में किया गया। बुधवार से शुरू हुई पहले दिन की प्रतियोगिता में मेजबान सहरसा...

अंतरजिला विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता: सहरसा ने मधुबनी और कटिहार ने अररिया को हराया
कार्यालय संवाददाता  ,कटिहार ’ Wed, 13 Sep 2017 10:15 PM
ऐप पर पढ़ें

कला संस्कृति व युवा विभाग के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय अंतरजिला विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन राजेन्द्र स्टेडियम में किया गया। बुधवार से शुरू हुई पहले दिन की प्रतियोगिता में मेजबान सहरसा व कटिहार टीम का दबदबा रहा।

बालिका वर्ग में मधुबनी बनाम सहरसा के बीच कबड्डी हुई। इसमें सहरसा की टीम ने 35-05 से जिती। 17 अंडर में सहरसा टीम ने मधुबनी टीम को 38-09 से हराया। अंडर 19 में मधुबनी टीम को वाक ओवर मिला। बालक वर्ग में अंडर 14 में सहरसा ने मधुबनी को 35-26 से हराया। अंडर-17 में सहरसा ने मधुबनी को 55-24 से हराया। अंडर-19 में सहरसा ने मधुबनी को 49-24 से हराया।

इधर, बालक एवं बालिका वर्ग में कटिहार टीम ने अपने प्रतिद्वंद्वी अररिया को पराजित किया। अंडर 14 के बालक वर्ग में कटिहार टीम ने अररिया को 19-10 से पराजित किया।  वहीं अंडर 17 में  बालक वर्ग ने अररिया की टीम को 35-15 से पराजित किया। वहीं अंडर 19 की कटिहार टीम ने अररिया को 52-6 से पराजित कर दबदबा कायम रखा।

बालक वर्ग के बाद बालिका वर्ग में भी कटिहार ने अपने प्रतिद्वंद्वी टीम अररिया को पराजित करने में सफलता प्राप्त की। बालिका वर्ग के अंडर 14 में 24-23 से अंडर 17 में 48-9 से तथा अंडर 19 में 41-05 से अररिया को पराजित किया। खेल शुरू होने से पूर्व 38 जिले के खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन खान व भूतत्व मंत्री विनोद कुमार सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि खेल से शारीरिक क्षमता में वृद्धि होती है। उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन में रहकर खेलने की अपील की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें