ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुर खगड़िया और कटिहार में हादसा, घर में आग लगने से तीन बच्चे जिंदा जले

खगड़िया और कटिहार में हादसा, घर में आग लगने से तीन बच्चे जिंदा जले

खगड़िया में हुए दर्दनाक हादसे में घर में आग लगने से सो रहे मासूम भाई और बहन जिंदा जल गए। वहीं कटिहार में भी मासूम की झुलसकर मौत हो गई।

Sunil.abhimanyuहिन्दुस्तान टीम,खगड़िया कटिहार। Thu, 08 Jun 2017 02:01 AM

दोनो सगे भाई-बहन जिंदा जल गये

दोनो सगे भाई-बहन जिंदा जल गये1 / 2

परबत्ता (खगड़िया) में परबत्ता थाना क्षेत्र के उत्तर सौढ़ पंचायत स्थित नया बास पनदही दुधैला गांव में बुधवार की दोपहर भीषण आग की चपेट में आने से दो सगे भाई-बहन की मौत हो गई। मृतकों में दुधैला गांव के संजय मंडल का सात वर्षीया बेटी लुसी कुमारी व पांच वर्षीय बेटा शिवम कुमार शामिल हैं।

घटना के वक्त इन बच्चों के मजदूर माता-पिता औझला देवी व संजय मंडल बहियार मकई काटने गया था। जबकि दोनो बच्चे कच्ची घर में सोये हुए थे। इस हादसे में बाहर खेल रही संजय मंडल की बड़ी बेटी खुशबू कुमारी (नौ वर्ष) बच गई। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

ग्रामीणों के प्रयास से आग पर तो काबू पा लिया गया लेकिन घर में ये दोनो सगे भाई-बहन जिंदा जल गये। घटना की सूचना मिलते ही परबत्ता सीओ शिव कुमार गुप्ता, थानाध्यक्ष संजीव कुमार, मुखिया प्रतिनिधि नवीन कुमार आदि दुधैला गांव पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया अस्पताल भेज दिया। सीओ श्री गुप्ता ने कहा कि सरकारी प्रावधान के तहत मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा। घटना के बाद से बच्चों की मां औझला देवी बेहोश है जबकि पिता संजय मंडल बदहवास। 

शिव कुमार एकलौता पुत्र था

 शिव कुमार एकलौता पुत्र था2 / 2

कटिहार के डंडखोरा में पड़रिया कला में बुधवार की दोपहर लगी आग में घर पर कोई बड़ा आदमी नहीं था। घर में बालक शिव कुमार सोया हुआ था। दादा-दादी, मां और छोटी बहन सभी खेत में धान का बिचड़ा गिराने गये थे।

माता रेणु देवी कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। शिव कुमार एकलौता पुत्र था। पिता प्रकाश सहनी दिल्ली में काम करता है। घर में शिव कुमार के दादा दादी के साथ मां और बहन रहती है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। सीओ ने बताया कि तत्काल राशन सहित अन्य सामग्री उपलब्ध करायी जा रही है।