ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरहिन्दुस्तान अखबार के अभियान को सभी ने सराहा

हिन्दुस्तान अखबार के अभियान को सभी ने सराहा

रविवार को सुबह लाजपत पार्क में हिन्दुस्तान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे शहर के गणमान्य लोगों ने आयोजन की काफी सराहना की। सभी ने एक स्वर में कहा कि यह हिन्दुस्तान अखबार सकारात्मक अभियान है। सभी...

हिन्दुस्तान अखबार के अभियान को सभी ने सराहा
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरSun, 24 Sep 2017 10:36 PM
ऐप पर पढ़ें

रविवार को सुबह लाजपत पार्क में हिन्दुस्तान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे शहर के गणमान्य लोगों ने आयोजन की काफी सराहना की। सभी ने एक स्वर में कहा कि यह हिन्दुस्तान अखबार सकारात्मक अभियान है। सभी ने कहा कि अब से हम न कहीं गंदगी फैलाएंगे और स्वच्छता अपनाने के लिए दूसरों को भी प्रोत्साहित करेंगे। कार्यक्रम में सांसद बुलो मंडल ने कहा कि हमारी मानसिकता स्वच्छ होगी तभी हम पूरे देश को साफ रख सकेंगे। हिन्दुस्तान की यह काफी अच्छी पहल है। देश को साफ करने के लिए हिन्दुस्तान ने बड़ा कदम उठाया है। नगर विधायक अजीत शर्मा ने कहा कि हिन्दुस्तान अखबार ने बड़ा बीड़ा उठाया है। इसमें सबकी सहभगिता होनी चाहिए। पीरपैंती विधायक राम विलास पासवान ने कहा कि स्वच्छता ही सभ्य समाज की पहचान है। हिन्दुस्तान के इस आयोजन से लोगों में इसके लिए जागृति आएगी। विधान पार्षद डॉ. एनके यादव ने कहा कि स्वच्छता में ही भगवान का वास होता है। इसलिए हमें इसका पूरा ध्यान रखना चाहिए। मेयर सीमा साहा ने कहा कि स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत के लिए हिन्दुस्तान ने यह महाअभियान चलाया है। इस जागरूकता अभियान से सभी में सफाई के लिए चेतना आएगी। डिप्टी मेयर राजेश वर्मा ने कहा कि इससे एक बड़ा बदलाव लोगों में और शहर में लाने का प्रयास होगा। नगर निगम भी इसमें सहभागिता अपनाएगा।भागलपुर विवि के पूर्व कुलपति प्रो. क्षमेंद्र सिंह ने कहा कि हिन्दुस्तान का स्वच्छता अभियान एक अनूठी पहल है। भागलपुर के लोगों को यह एक काफी उम्दा संदेश देता है। इसकी जितनी भी तारीफ की जाए कम है। आईएमए अध्यक्ष डॉ मृत्युंजय कुमार ने कहा कि स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छता बेहद जरूरी है। डॉक्टरी के लिहाज से भी यह काफी महत्वपूर्ण है। महादेव सिंह कॉलेज के प्राचार्य डॉ. केडी प्रभात ने कहा कि हिन्दुस्तान ने एक बड़ी पहल की है। सभी को इसमें शामिल होना चाहिए। बिहार आर्थिक परिषद के अध्यक्ष प्रो. उग्रमोहन झा ने कहा कि स्वच्छ रहने के लिए यह आयोजन काफी प्रभावकारी है। यह वातावरण को स्वच्छ बनाने के लिए हमें प्रेरित करता है। पूर्व मेयर दीपक भुवानियां ने कहा कि स्वच्छता के लिए हमें अपनी तरफ से जागरूक होना होगा। हिन्दुस्तान इस ओर हमें आगे लाने का प्रयास कर रहा है। पूर्व मेयर डॉ. वीणा यादव ने कहा कि हिन्दुस्तान का कार्यक्रम सराहनीय है। यह आयोजन स्वच्छता अभियान में मील का पत्थर साबित होगा। पूर्व डिप्टी मेयर प्रीति शेखर ने कहा कि हिन्दुस्तान का यह आयोजन स्वच्छता का बड़ा जश्न है। इसे लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता आएगी। इस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष शैलेन्द्र सर्राफ ने कहा कि इसी तरह के प्रयासों से एक न एक दिन हमलोग अपने शहर एवं देश को स्वच्छ रखने के सपने को हासिल करेंगे। जदयू जिलाध्यक्ष विभूति गोस्वामी ने कहा कि स्वच्छता अब राष्ट्रव्यापी अभियान बन गया है। हिन्दुस्तान के कार्यक्रम से यह अभियान तेज होगा। मानवशास्त्र विभाग के प्रो. प्रेम शंकर झा ने कहा कि हिन्दुस्तान के इस अभियान से समाज में स्वच्छता के लिए संदेश जाएगा। सभी को यह जानकारी मिलेगी कि सफाई हमारे लिए कितनी जरूरी है। विधिज्ञ संघ के महासचिव संजय मोदी ने कहा कि हिन्दुस्तान की यह अच्छी पहल है। आम जनमानस को जागरूक करने का यह अच्छा कार्यक्रम है। दुर्गापूजा महासमिति की अध्यक्ष अनिता सिंह ने कहा कि हर महिला और पुरुष को स्वच्छता के प्रति जागरूक होना चाहिए। बीच-बीच में ऐसा कार्यक्रम होते रहना चाहिए। इससे इस तरह के सामाजिक कार्य याद आ जाते हैं। श्रीश्री 108 काली महारानी महानगर केन्द्रीय महासमिति के अध्यक्ष ब्रजेश साह ने कहा कि यह बड़ा सराहनीय कदम है। इसमें विभिन्न समितियों के लोग शामिल हुए। हमलोगों का प्रयास होगा कि हमने जो शपथ ली है उसे निभाएं। चौहान कोचिंग सेंटर के निदेशक संजय चौहान ने कहा कि हिन्दुस्तान की यह अच्छी पहल है। इससे लोगों में सफाई को लेकर जागरूकता आएगी। स्वच्छता को लेकर ली गई शपथ का पालन होना चाहिए। पार्षद संजय सिन्हा ने भी कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि स्वच्छता के लिए इतने बड़े पैमाने पर पहल हो रहा है। इसकी सफलता के लिए हम सभी पार्षद पूरा सहयोग करेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें