ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरगुड न्यूज, सब कुछ ठीकठाक रहा तो यहां रोपवे का आनंद उठा सकेंगे पर्यटक

गुड न्यूज, सब कुछ ठीकठाक रहा तो यहां रोपवे का आनंद उठा सकेंगे पर्यटक

गुड न्यूज, सब कुछ ठीकठाक रहा तो इस ऐतिहासिक पर्वतीय एरिया में पर्यटक रोपवे का आनंद उठा सकेंगे, छह करोड़ की लागत से निर्माण शुरू। बांका जिले के बौंसी स्थित मंदार में चिरप्रतिक्षित रोपवे का निर्माण...

गुड न्यूज, सब कुछ ठीकठाक रहा तो यहां रोपवे का आनंद उठा सकेंगे पर्यटक
निज संवाददाता,बौंसी (बांका)। Wed, 13 Sep 2017 11:20 PM
ऐप पर पढ़ें

गुड न्यूज, सब कुछ ठीकठाक रहा तो इस ऐतिहासिक पर्वतीय एरिया में पर्यटक रोपवे का आनंद उठा सकेंगे, छह करोड़ की लागत से निर्माण शुरू।

बांका जिले के बौंसी स्थित मंदार में चिरप्रतिक्षित रोपवे का निर्माण कार्य बुधवार से शुरू हो गया। भारत सरकार के उपक्रम राइट्स की सहायोगी कंपनी रोपवे एंड रिसोर्सेज ने यह काम हाथ में लिया है। 12 माह में इसका निर्माण कार्य पूरा कर लिये जाने की बात कंपनी ने बतायी जा रही है। अगर सबकुछ ठीक ठाक रहा तो एक साल बाद मंदार आने वाले लोग छह करोड़ की लागत वाले इस रोपवे का आनंद उठा सकेंगे। 


मंदार पर्वत तराई में सफाधर्म मंदिर के पास एक बड़ा सा स्टेशन बनाया जाएगा जहां से लोग रोपवे पर बैठेंगे जबकि दूसरा स्टेशन सीताकुंड के समीप होगा। इसके बाद पर्वत शिखर पर एक स्टेशन बनेगा। कोलकाता से आए रोपवे एंड रिजोर्ट्स कंपनी के डिजाइन इंजीनियर दीपरंजन कांजी ने बताया कि अभी डिजाइन सर्वे किया जा रहा है और कुछ माह पूर्व इसकी टेस्टिंग की गयी थी जो सफल रही है। अब काम आरंभ हो रहा है।

सबसे पहले मेटेरियल रूट तैयार किया जाएगा जिसके जरिये निर्माण सामग्री पर्वत पर भेजी जाएगी। इसके अलावा स्टेशन बनाया जा रहा है। वर्तमान में इंजीनियर चिन्मय धरा, सुकांतो सरकार कार्य में लगे हैं जबकि एक दो दिन में कोलकाता से कंपनी के और अभियंता आकर काम में लगेंगे। इसका टे्रवल लेंथ 777.36 मीटर है जबकि हॉरिजेंटल लेंथ 723 मीटर के करीब है। इस दूरी को तय करने में रोपवे को 4 मिनट का वक्त लगेगा। पर्वत तराई से पर्वत शिखर तक तीन टावर लगाए जाएंगे। 500 किलो तक के चार पैसेंजरों को इसमें ले जाया जा सकेगा। 

पर्यटकों को करेगा आकर्षित
मंदार की तराई में पापहरणी सरोवर स्थित है जहां 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर महोत्सव का आयोजन होता है। मान्यता है कि इस दौरान जो भी पापहरणी सरोवर में डुबकी लगाते हैं उनका कष्ट दूर हो जाता है। इतना ही नहीं मकर संक्रांति पर तीन धर्मों का समागम भी होता है। वहीं मंदार की चोटी पर कई धार्मिक स्थल, पुरात्विक अवशेष भी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें