ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरमत्स्यजीवी सहयोग समिति के अध्यक्ष व सचिव पद के लिए 51.7 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मतदान

मत्स्यजीवी सहयोग समिति के अध्यक्ष व सचिव पद के लिए 51.7 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मतदान

प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति के अध्यक्ष व सचिव पद का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। प्रखंड क्षेत्र के करीब 51.7 प्रतिशत मतदाताओं...

मत्स्यजीवी सहयोग समिति के अध्यक्ष व सचिव पद के लिए 51.7 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मतदान
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरThu, 29 Jun 2017 07:14 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति के अध्यक्ष व सचिव पद का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। प्रखंड क्षेत्र के करीब 51.7 प्रतिशत मतदाताओं ने चुनाव मैदान में भाग्य आजमा रहे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतदान पेटी में बन्द कर दिया। 29 जून को सुबह 7 बजे से ही प्रखंड परिसर में अपने मताधिकार का प्रयोग करने प्रखंड मुख्यालय में बने मतदान बूथों पर जमा होकर लाइन में लग गए। प्रखंड के कुल 1891 मत्स्यजीवी सहयोग संघ के मतदाताओं में से करीब 978 मतदाताओं ने अपना वोट डाला। ज्ञात हो कि मत्स्यजीवी सहयोग समिति के अध्यक्ष पद के लिए शम्भूनाथ मुखिया व उमाशंकर मुखिया तथा सचिव पद पर निवर्तमान सचिव शांति मुखिया, पूर्व पैक्स अध्यक्ष नारायण मुखिया व विद्यानन्द मुखिया अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। बीडीओ डॉ. अमित कुमार, प्रखंड पंचायती राज पदाधाकिरी सुबोध सिंह की मौजूदगी में वरीय दंडाधिकारी सह जिला नियोजन पदाधाकिरी कौशल कुमार मधुकर, पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट सह सीओ सत्तर कटैया शशि कुमार, महिषी व जलई थानाध्यक्ष क्रमश: रणवीर कुमार एवं जितेंद्र सहनी सहित पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था में व्यस्त देखे गए। समाचार लिखे जाने तक मतदान के बाद सलखुआ के सीओ काउंटिंग सुपरवाइजर संजय कुमार महतो सहित राजस्व कर्मचारी सलखुआ व सोनवर्षा क्रमश: सन्तोष कुमार झा एवं शैलेन्द्र प्रसाद द्वारा मतगणना की तैयारी शुरू की जा रही थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें