ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेगूसरायबखरी में होल्डिंग टैक्स के प्रारूप का प्रकाशन

बखरी में होल्डिंग टैक्स के प्रारूप का प्रकाशन

नगर क्षेत्र में शीघ्र ही होल्डिंग टैक्स लागू कर दिया जायेगा। गठन के लगभग पांच वर्ष बाद इसकी कवायद तेज कर दी गयी है। गुरुवार को नगर कार्यालय में टैक्सेशन का प्रारूप पत्र जारी करते हुए मुख्य पार्षद...

बखरी में होल्डिंग टैक्स के प्रारूप का प्रकाशन
हिन्दुस्तान टीम,बेगुसरायThu, 16 Nov 2017 06:43 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर क्षेत्र में शीघ्र ही होल्डिंग टैक्स लागू कर दिया जायेगा। गठन के लगभग पांच वर्ष बाद इसकी कवायद तेज कर दी गयी है। गुरुवार को नगर कार्यालय में टैक्सेशन का प्रारूप पत्र जारी करते हुए मुख्य पार्षद सरिता साह तथा नगर लेखा समिति के अध्यक्ष पार्षद सिधेश आर्य ने बताया कि शुक्रवार को इस पर चर्चा के लिए टैक्स पेयर सहित आम अवाम की सामान्य बैठक बुलाई गयी है।

आमलोगों से टैक्स कलेक्शन की अपील, होल्डिंग टैक्स पर चर्चा सहित उसकी दर तालिका, सड़कों के वर्गीकरण आदि पर सुझाव लिए जाएंगे। लोगों के सुझावों को नगर पंचायत द्वारा गठित पांच सदस्यीय पार्षदों की समिति अपनी रिपोर्ट में स्थान देगी।

लागू करने के पहले रिपोर्ट रखी जाएगी सामान्य बोर्ड की बैठक में

इसे सामान्य बोर्ड की बैठक में होल्डिंग टैक्स लागू करने से पूर्व रखा जाएगा। जारी किये गये प्रारूप के अनुसार सम्पूर्ण शहर की सड़कों को प्रधान सड़क, मुख्य सड़क तथा अन्य सड़क घोषित कर कुल तीन वर्गों में बांटा गया है। विभिन्न वर्गीकृत सड़कों पर अवस्थित पूर्णतया व्यावसायिक, आंशिक या पूर्णतया रिहायशी भवनों का होल्डिंग टैक्स अलग-अलग घोषित किया गया है।

शहर की बढ़कर हो गयी 40 हजार के पार

31,786 की आबादी पर बखरी नपं का गठन किया गया था। वर्ष 2011 की जनगणना के रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान में इसकी आबादी 40,043 के करीब है। सामान्य बोर्ड की बैठक में लोगों की रायशुमारी तथा इसे लागू करने के तरीकों के लिए मुख्य पार्षद की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी बनी है। इसमें उपमुख्य पार्षद संजय सिंह, नगर लेखा समिति अध्यक्ष सिधेश आर्य, पूर्व मुख्य पार्षद संगीता राय एवं पार्षद अशोक राय को सदस्य रखा गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें