ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेगूसरायलालमाता मंदिर में बदमाशों ने युवक को गोलियों से भूना

लालमाता मंदिर में बदमाशों ने युवक को गोलियों से भूना

विष्णुपुर आहोक पंचायत के रजौरा का रहने वाला था मृतक हत्या के मामले में तीन माह पूर्व जेल से छूटकर गांव आया था जांच में जुटी पुलिस साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र की विष्णुपुर आहोक पंचायत के...

लालमाता मंदिर में बदमाशों ने युवक को गोलियों से भूना
हिन्दुस्तान टीम,बेगुसरायFri, 30 Jun 2017 07:53 PM
ऐप पर पढ़ें

विष्णुपुर आहोक पंचायत के रजौरा का रहने वाला था मृतक हत्या के मामले में तीन माह पूर्व जेल से छूटकर गांव आया था जांच में जुटी पुलिस साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र की विष्णुपुर आहोक पंचायत के बहियार स्थित लालमाता मंदिर में शुक्रवार की शाम बदमाशों ने रजौरा गांव निवासी सहदेव यादव के 48 वर्षीय पुत्र छत्तीस यादव को गोलियों से भून दिया। उसकी मौत मंदिर में ही हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हत्या की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने लाश को लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर में गोलियों के 5-6 निशान पाये गए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि छत्तीस यादव तीन माह पूर्व ही जेल से बाहर निकला था। जेल से छूटने के बाद वह घर पर कम ही रहता था। गांव से करीब एक किलोमीटर दूर बहियार स्थित लालमाता मंदिर में सुबह-शाम पूजा करने जाता था। छत्तीस शाम को पूजा करने गया था। पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर में गोलियों के जख्म के अनुसार बदमाशों की संख्या आधा दर्जन से ज्यादा होगी। बताया कि वह गांव के सौदागर यादव के पुत्र से विवाद चल रहा था। एसपी रंजीत कुमार मिश्र ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें