ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बांकाचोर को गिरफ्तार करने के लिए कोलकाता पुलिस पहुंची चांदन

चोर को गिरफ्तार करने के लिए कोलकाता पुलिस पहुंची चांदन

बीते कुछ दिनों पूर्व कोलकाता के एक हीरा व्यवसायी के शोरूम में काम कर रहे एक कर्मी द्वारा चार लाख के हीरा के जेवरात चोरी कर भाग जाने के मामले में कोलकाता पुलिस शनिवार को चांदन थाना पहुंची। थानाध्यक्ष...

चोर को गिरफ्तार करने के लिए कोलकाता पुलिस पहुंची चांदन
Center,BhagalpurSun, 28 May 2017 01:09 AM
ऐप पर पढ़ें

बीते कुछ दिनों पूर्व कोलकाता के एक हीरा व्यवसायी के शोरूम में काम कर रहे एक कर्मी द्वारा चार लाख के हीरा के जेवरात चोरी कर भाग जाने के मामले में कोलकाता पुलिस शनिवार को चांदन थाना पहुंची। थानाध्यक्ष राजवर्द्धन कुमार को कोलकता पुलिस ने चोरी की जानकारी देते हुए बताया कि उक्त चोर चांदन थाना क्षेत्र के भोरसार गांव का सुरेश यादव है। चांदन थानाध्यक्ष व कोलकता पुलिस संयुक्त रुप से गांव में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने गांव के लोगों से भी बातचीत की। पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि वे अबतक गांव वापस आया ही नहीं है। चांदन पुलिस के आश्वासन के बाद कलकत्ता पुलिस वापस लौट गई। चांदन पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें