ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बांकाबांका के बेलहर से हार्डकोर नक्सली प्रकाश यादव गिरफ्तार

बांका के बेलहर से हार्डकोर नक्सली प्रकाश यादव गिरफ्तार

बेलहर पुलिस ने हार्डकोर नक्सली प्रकाश यादव उर्फ परना को सोमवार को बेलहर स्थित झाझा रोड बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने करमाटांड़ के वर्णवाल समुदाय के लोगों से लेवी मांगने सहित अन्य कई कांडों...

बांका के बेलहर से हार्डकोर नक्सली प्रकाश यादव गिरफ्तार
Center,BhagalpurTue, 23 May 2017 12:41 AM
ऐप पर पढ़ें

बेलहर पुलिस ने हार्डकोर नक्सली प्रकाश यादव उर्फ परना को सोमवार को बेलहर स्थित झाझा रोड बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने करमाटांड़ के वर्णवाल समुदाय के लोगों से लेवी मांगने सहित अन्य कई कांडों के आरोप में उसे गिरफ्तार किया। छह से अधिक नक्सली कांडों में पुलिस को इसकी तलाश थी। गिरफ्तार नक्सली के पास से कोई हथियार या अवांछित सामान बरामद नहीं हुआ है। बांका एसपी राजीव रंजन ने इसकी पुष्टि की है। बेलहर पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिल रही थी कि प्रकाश यादव उर्फ परना बेलहर में लगातार पुलिस की रेकी कर रहा है। यह पुराना और हार्डकोर नक्सली है। मई 2015 में नक्सलियों ने करमटांड़ के वीरेंद्र वर्णवाल, श्याम वर्णवाल, राधे वर्णवाल, भूषण वर्णवाल सहित 8 वर्णवाल व्यवसायियों को अगवा कर 10 लाख की लेवी मांगी थी। उस कांड में परना अबतक फरार चल रहा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि इसके खिलाफ छह से अधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार बेला गांव निवासी प्रकाश यादव उर्फ परना वर्ष 2016 में सुइया थाना के पहाड़पुर में सड़क संवेदक से लेवी मांगने और बम विस्फोट कांड में जेल से डेढ़ महीना पहले जमानत पर छूटकर आया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें