ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बांकासप्तमी पूजा के साथ कल खुलेगा देवी का पट

सप्तमी पूजा के साथ कल खुलेगा देवी का पट

सोमवार को स्कंदमाता की पूजा के समापन के साथ ही श्रद्धालु मां कात्यायनी की पूजा के लिए लग गए हैं। श्रद्धालु मां कात्यायनी को अच्छे कामों के लिए पूजते हैं। शास्त्रों के अनुसार कात्यायनी अज्ञात की वह...

सप्तमी पूजा के साथ कल खुलेगा देवी का पट
हिन्दुस्तान टीम,बांकाTue, 26 Sep 2017 01:05 AM
ऐप पर पढ़ें

सोमवार को स्कंदमाता की पूजा के समापन के साथ ही श्रद्धालु मां कात्यायनी की पूजा के लिए लग गए हैं। श्रद्धालु मां कात्यायनी को अच्छे कामों के लिए पूजते हैं। शास्त्रों के अनुसार कात्यायनी अज्ञात की वह शक्ति है जो अच्छाई के क्रोध से उत्पन्न होती है। क्रोध अच्छा भी होता है और खराब भी। अच्छा क्रोध ज्ञान के साथ किया जाता है और खराब क्रोध भावनाओं और स्वार्थ के साथ किया जाता है। ज्ञानी का क्रोध भी हीतकर और उपयोगी होता है। बुधवार को सप्तमी पूजा के साथ ही देवी का पट सभी मंदिरों में खुल जाएगा। शरदीय नवरात्रा में जिले के प्राय: सभी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। शहर के करहरिया दुर्गास्थान, जगतपुर दुर्गास्थान, विजन नगर दुर्गास्थान तथा पुरानी ठाकुरबाड़ी दुर्गास्थान में महिलाओं, पुरुषों, कुमारी कन्याओं और बच्चों की भीड़ मां के दर्शन को लगातार उमड़ रहे है। हालांकि कलाकार अभी मां के रुपों को सुंदर बनाने के लिए दिन-रात एक कर रहे है। शहर के पुरानी ठाकुरबाड़ी व विजयनगर में वैष्नवी दुर्गा की स्थापना की जाती है जबकि जगतपुर व करहरिया दुर्गास्थानों में मां का बंगला रूप दिया जाता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें