ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बगहासभापति गरिमा सिकारिया के बोल, लचर सफाई पर नपेंगे नपकर्मी

सभापति गरिमा सिकारिया के बोल, लचर सफाई पर नपेंगे नपकर्मी

ईद का त्योहार 26 जून को मनाने की तैयारी है। नप ने शहर के ईदगाहों की साफ-सफाई की व्यवस्था को तेज कर दी है। शुक्रवार को नप सभापति गरिमा सिकारिया व उप सभापति मो. कयूम अंसारी ने ईदगाहों का औचक निरीक्षण...

सभापति गरिमा सिकारिया के बोल, लचर सफाई पर नपेंगे नपकर्मी
हिन्दुस्तान टीम,बगहाFri, 23 Jun 2017 05:56 PM
ऐप पर पढ़ें

ईद का त्योहार 26 जून को मनाने की तैयारी है। नप ने शहर के ईदगाहों की साफ-सफाई की व्यवस्था को तेज कर दी है। शुक्रवार को नप सभापति गरिमा सिकारिया व उप सभापति मो. कयूम अंसारी ने ईदगाहों का औचक निरीक्षण किया। उज्जैन टोला मस्जिद, हाथीखाना मस्जिद, जंगी मस्जिद, बड़ी मस्जिद आदि आयोजित होने वाली ईद की नमाज को लेकर सजाए संवारे जा रहे ईदगाहों का औचक निरीक्षण के क्रम में सभापति व उप सभापति ने सफाईकर्मियों को कई निर्देश दिए। सभापति सिकारिया ने कहा कि केवल ईदगाहों की ही नहीं वहां तक पहुंचने से संबंधित सड़कों की साफ सफाई भी पूरी सजगता से की जाय। हम दोबारा भी पहुंचेगे। अगर कही भी कमी नजर आई तो संबंधित सफाईकर्मी, वार्ड जमादार और सफाई निरीक्षक पर भी कार्रवाई तय है। उप सभापति मो. कयूम अंसारी ने कहा कि हाथीखाना मस्जिद की ईदगाह में नगर के पांच वार्डों के हजारों लोग ईद की नमाज अदा करते हैं। यहां की स्थिति सबसे खराब है। मैं खुद दो दिन से पहुंच रहा हूं। स्थानीय पार्षद रीता रवि व उनके पति रविन्द्र रवि ने ईदगाह को नपकर्मियों के द्वारा ही कुड़ागाह बना देने की शिकायत मिली थी। नप सभापति व उप सभापति ने इस मदादलित बहुल बस्ती में सफाई व्यवस्था को और दुरुस्त करने के निर्देश सफाई निरीक्षक संजय यादव को दिए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें