ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बगहादुष्कर्म के आरोप में चौकीदार समेत को 2 को जेल

दुष्कर्म के आरोप में चौकीदार समेत को 2 को जेल

बनारस की महिला के साथ जौकटिया यात्री प्रतिक्षालय में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस चौकीदार समेत दो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपितरामनगर बनकट का हल्का चौकीदार लखिन्द्र ठाकुर और जौकटिया...

दुष्कर्म के आरोप में चौकीदार समेत को 2 को जेल
हिन्दुस्तान टीम,बगहाSun, 20 Aug 2017 11:58 PM
ऐप पर पढ़ें

बनारस की महिला के साथ जौकटिया यात्री प्रतिक्षालय में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस चौकीदार समेत दो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपितरामनगर बनकट का हल्का चौकीदार लखिन्द्र ठाकुर और जौकटिया निवासी युवक संजय बैठा है। थानाध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि जेल भेजे गए दोनों लोग कांड के अप्राथमिकी आरोपित हैं। बताया कि 17 अगस्त को जौकटिया के ग्रामीणों ने सड़क जाम कर चौकीदार की संलिप्तता और संजय बैठा की संलिप्तता को उजागर किया था। ग्रामीणों ने मौके पर उपस्थित थानाध्यक्ष को बताया था कि यात्री प्रतीक्षालय के समक्ष चौकीदार की बाइक लगी थी। गलती से रात को 9 बजे बेतिया के बजाय जौैकटिया में बस से उतर गयी बनारस की महिला बारिश के कारण यात्री शेड में छुप गयी थी। जहां पहुचे दोनों आरोपियों ने सहायता देने का झांसा देकर उसे प्रभाव में ले लिया। इसी क्रम में उसके साथ दोनों ने बारी-बारी से वारदात को अंजाम दिया। जिसके दूसरे दिन लोगों ने इसको लेकर बवाल किया। तभी जौकटिया में गलती से उतर गई। उस समय रात्रि के नौ बजे थे और बारिश हो रही थी। चौक पर बने यात्री प्रतीक्षालय में बैठी थी। तभी एक युवक आया और उससे सहानभूति पुर्वक बातें करने लगा।उसे रोटियां खिलाई। फिर अपने मोबाइल से उसे ब्लू फिल्म दिखाने लगा। फ़िल्म देखने के क्रम में जब वह अपना माथा नीचे झुकाई तो युवक ने उसका बाल पकड़कर सिर ऊपर उठाया। इसी बीच उसका साथी भी आया और दोनों ने बारी-बारी से अपना मुंह काला किया। जाते जाते दोनों दुष्कर्मी लाल कपड़े में रखा उसका पोटली और तीन सौ रुपया लेकर चंपत हो गए। घटना विगत14 अगस्त की रात की है। सुबह पीड़िता किसी बस से बेतिया चली गयी। एक दिन बाद फिर जौकटिया लौटी और अपनी आपबीती ग्रामीणों को सुनाई। तब ग्रामीण आक्रोशित हो गए और 17अगस्त को एनएच 28बी जौकटिया में सड़क जाम कर दिया। ग्रामीणों ने गिरफ्तार लोगों की संलिप्तता जतायी थी। जेल भेजे जाने के आश्वासन पर सड़क जाम हटा। दोनों अभियुक्तों को थाना लाने के बाद थानाध्यक्ष श्री चौहान ने टी आई परेड कराया। जिसमे पीड़िता ने दोनों में से किसी की पहचान नहीं की। पुलिस ने पीड़िता के आवेदन पर कांड संख्या 320/17 दर्जकर उसका एमजेके अस्पताल में मेडिकल जांच कराया। कांड के अनुसंधानकर्ता एस आई योगेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद पीड़िता का164 का बयान होगा। फिलहाल पीड़िता महिला पुलिस के सरंक्षण में है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें