ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बगहाचलाया गया जांच अभियान, पांच शराबी गिरफ्तार

चलाया गया जांच अभियान, पांच शराबी गिरफ्तार

उत्पाद विभाग की टीम द्वारा मनदपुर जंगल क्षेत्र में जांच अभियान चलायी गई। इसमें पांच लोगों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार पांचों शराबियों को नयी उत्पाद अधिनियम के तहत जेल भेजने की...

चलाया गया जांच अभियान, पांच शराबी गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,बगहाWed, 28 Jun 2017 12:18 AM
ऐप पर पढ़ें

उत्पाद विभाग की टीम द्वारा मनदपुर जंगल क्षेत्र में जांच अभियान चलायी गई। इसमें पांच लोगों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार पांचों शराबियों को नयी उत्पाद अधिनियम के तहत जेल भेजने की कवायद की जा रही है। इसकी जानकारी उत्पाद अधीक्षक ने दी। उन्होंने बताया कि उत्पद की टीम मदनपुर वन क्षेत्र में सघन जांच अभियान चला रही थी। इस क्रम में यूपी के रास्ते बिहार में आने वाली सड़कों पर वाहनों की व वाहनों में बैठे लोगों की जांच की जा रही थी। जांच के दौरान यूपी से शराब पीकर नशे की हालत में बगहा की ओर आते पांच लोगों को पाया गया। जिन्हें उत्पाद विभाग की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि जांच में उत्पाद विभाग की टीम ने हनुमानगंज थाने के पनियहवा निवासी विनोद सहनी, लौकरिया थाना क्षेत्र के कर्माहा निवासी संजय चौधरी, बगहा दो कैलाश नगर निवासी रविन्द्र कुशवाहा , चौतरवा थाना क्षेत्र के जमदार टोला निवासी विन्ध्यांचल शर्मा एवं लौकरिया कर्माहा निवासी छठु चौधरी को नशे की हालत में गिरफ्तार किया है। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार पांचों को नयी उत्पाद नियम के न्यायिक हिरासत में भेजा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें