ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार औरंगाबादसड़क दुर्घटना में महिला की मौत

सड़क दुर्घटना में महिला की मौत

अंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 139 पर शनिवार की शाम हुई सड़क दुर्घटना में कुटुंबा थाना क्षेत्र की मुडिला निवासी शबाना खातून की मौत हो गई। महिला गर्भवती भी थी।जानकारी के अनुसार वह टेम्पो से अंबा से...

सड़क दुर्घटना में महिला की मौत
हिन्दुस्तान टीम,औरंगाबादSat, 28 Oct 2017 10:24 PM
ऐप पर पढ़ें

अंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 139 पर शनिवार की शाम हुई सड़क दुर्घटना में कुटुंबा थाना क्षेत्र की मुडिला निवासी शबाना खातून की मौत हो गई। महिला गर्भवती भी थी।

जानकारी के अनुसार वह टेम्पो से अंबा से हरिहरगंज की ओर जा रही थी। दूसरी ओर से हाइवा आ रहा था। टेम्पो में किनारे बैठे होने से महिला टेम्पो से गिर गई और हाईवा की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गई। उसके साथ दो छोटे-छोटे बच्चे भी थे जो बाल-बाल बचे। घायल महिला को कुटुंबा रेफरल अस्पताल अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत करार दिया। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने कहा कि इस मामले में कार्रवाई की जा रही है। दुर्घटना में शामिल हाइवा को जब्त कर लिया गया है।

सड़क दुर्घटना में युवक जख्मी, स्थिति गंभीर : दाउदनगर। दाउदनगर -पटना राष्ट्रीय उच्च पथ 139 पर केरा गांव के पास सड़क दुर्घटना में मुकेश कुमार गंभीर रुप से जख्मी हो गये। स्थानीय ग्रामीणों ने उसे उठा कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दाउदनगर में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर बताते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया है। जख्मी युवक दाउदनगर शहर के वार्ड संख्या-2 स्थित तकेया पर मुहल्ले का निवासी है। वह बाइक से वापस दाउदनगर आ रहा था, तभी किसी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रुप से जख्मी हो गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें