ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार औरंगाबादपुलिस नक्सली मुठभेड़, एक नक्सली गिरफ्तार

पुलिस नक्सली मुठभेड़, एक नक्सली गिरफ्तार

औरंगाबाद। संवाद सूत्र। औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र में कनौदी के जंगलों में गुरुवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। करीब 3 घंटे तक चली मुठभेड़ में सैकड़ों राउंड गोलियां चली...

पुलिस  नक्सली मुठभेड़, एक नक्सली गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,औरंगाबादThu, 13 Jul 2017 08:20 PM
ऐप पर पढ़ें

औरंगाबाद। संवाद सूत्र। औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र में कनौदी के जंगलों में गुरुवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। करीब 3 घंटे तक चली मुठभेड़ में सैकड़ों राउंड गोलियां चली हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 3 दिनों से इस इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। पुलिस की टीम जब इस जगह पर पहुंची तो नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी मोर्चा लिया और तीन घंटे तक रुक रुक कर दोनों तरफ से फायरिंग होती रही।11 बजे शुरू हुई फायरिंग करीब दो बजे समाप्त हुई। भीषण जवाबी कार्रवाई देखकर नक्सली पीछे हट गए और जंगल का लाभ लेकर निकल गए। पुलिस ने यहां से नक्सलियों की वर्दी, पिट्ठू, बैग, सोलर चार्जर, खाना बनाने का सामान सहित अन्य चीजें बरामद की हैं। पुलिस ने एक नक्सली दशरथ मांझी को भी गिरफ्तार किया है। इसके बारे में बताया जा रहा है कि यह नक्सलियों का सामान ढो रहा था। इसकी सूचना पर है एसपी डॉ. सत्यप्रकाश यहां पहुंचे और पूरी जानकारी ली। उन्होंने बताया कि इस मुठभेड़ में शीर्ष नक्सली कमांडर संदीप यादव, नितेश यादव, अभिजीत यादव सहित अन्य लोग शामिल थे। फिलहाल शाम होने की वजह से सर्च ऑपरेशन रोक दिया गया है। टीम शुक्रवार को भी सर्च ऑपरेशन चलाएगी। इस अभियान में कोबरा, एसटीएफ और सीआरपीएफ के जवान लगे हुए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें