ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार अररियानेपाल से शराब पीकर आ रहे छह गिरफ्तार

नेपाल से शराब पीकर आ रहे छह गिरफ्तार

उत्पाद विभाग की टीम ने फारबिसगंज जोगबनी मार्ग पर मीरगंज के पास शुक्रवार की शाम विशेष जांच अभियान चलाया। उत्पाद अधीक्षक लाला अजय कुमार सुमन के पर्यवेक्षण में चलाये गये जांच अभियान में नेपाल से शराब...

नेपाल से शराब पीकर आ रहे छह गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,अररियाSat, 24 Jun 2017 11:40 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्पाद विभाग की टीम ने फारबिसगंज जोगबनी मार्ग पर मीरगंज के पास शुक्रवार की शाम विशेष जांच अभियान चलाया। उत्पाद अधीक्षक लाला अजय कुमार सुमन के पर्यवेक्षण में चलाये गये जांच अभियान में नेपाल से शराब पीकर आ रहे आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया। सभी का ब्रेथईन्लाइज मशीन से जांच के बाद सभी को गिरफ्तार करते हुए अररिया लाया गया। गिरफ्तार लोगों में सागर मलिक, लाल बाबू साह, उमेश ठाकुर, परमोद यादव, सुनिल साह व पंकज कुमार शामिल हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में उपस्थित करया गया। जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। छापेमारी अभियान में उत्पाद निरीक्षक नितिन कुमार, अवर निरीक्षक दिलीप राम,प्रशांत कुमार, के साथ-साथ सहायक अवर निरीक्षक उत्पाद सिपाही, सैफ बल व महिला बल शामिल थे। इधर उत्पाद अधीक्षक ने बातया कि माह जून 2017 में अबतक 41 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मद्यनिषेध एंव उत्पाद अधिनियम के तहत जेल भेजा गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें