ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार अररियापंसस की बैठक में कई प्रस्ताव पारित

पंसस की बैठक में कई प्रस्ताव पारित

प्रखंड मुख्यालय स्थित सभा भवन में बाढ़ को लेकर आपातकालीन बैठक हुई। अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख कंचनमाला देवी ने की। प्रखंड के सभी 29 पंचायतों को बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने का प्रस्ताव लिया। बाढ़ से...

पंसस की बैठक में कई प्रस्ताव पारित
हिन्दुस्तान टीम,अररियाSun, 20 Aug 2017 11:58 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रखंड मुख्यालय स्थित सभा भवन में बाढ़ को लेकर आपातकालीन बैठक हुई। अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख कंचनमाला देवी ने की। प्रखंड के सभी 29 पंचायतों को बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने का प्रस्ताव लिया। बाढ़ से उत्पन्न हुए सभी समस्याओं पर विचार विर्मश किया गया। विधायक अनिल कुमार यादव ने पुल व पुलियों व सड़कों को जल्द मरम्मती करवाने की बात रखी। बीडीओ आशुतोष कुमार ने कहा कि जिस प्रकार जान माल की हानि हुई है सभी को सहायता दिया जाएगा।गृह क्षति व फसल क्षति का आकलन करवाया जाएगा। बाढ़ के पानी में डूबने से हुए मौतों के मामले में परिजनों को थाना एवं चिकित्सक रिपोर्ट के आधार पर जल्द सहायता राशि मुहैया कराई जाएगी। वहीं सदस्यों ने अपने अपने क्षेत्रों में बाढ़ से तबाह हुए पुल, पुलिया एवं सड़कों की सूची बैठक में सौंपी। एडीएम मनोज कुमार झा ने कहा कि क्षेत्रों में जाकर सड़क, बिजली, खाद्यान, पशुपालन समेत अन्य सभी विभाग के अधिकारी अपनी भागीदारी रखें। उपप्रमुख खुदैजा खातुन, एडीएम मनोज कुमार झा, बीडीओ आशुतोष कुमार, सीओ निशांत कुमार, डा़ योगेन्द्र प्रसाद सिंह,नमिता घोष, थानाध्यक्ष महेश कुमार, इफ्तखार अहमद, एमओ कृपाशंकर द्विवेदी, मनोज यादव आदि थे। रविवार को नरपतगंज में पंसस की बैठक में विधायक, प्रमुख व अन्य। फोटो: हिन्दुस्तान

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें