ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार अररियामनरेगा मजदूरों को ही मिले जॉब कार्ड

मनरेगा मजदूरों को ही मिले जॉब कार्ड

विभिन्न मांगों को लेकर हिन्द खेत मजदूर पंचायत कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रखंड मुख्यालय में दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। संगठन के प्रदेश महामंत्री मो. मोफिदुर्रहमान आदि ने धरना को संबोधित किया। इसके...

मनरेगा मजदूरों को ही मिले जॉब कार्ड
हिन्दुस्तान टीम,अररियाWed, 20 Sep 2017 11:37 PM
ऐप पर पढ़ें

विभिन्न मांगों को लेकर हिन्द खेत मजदूर पंचायत कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रखंड मुख्यालय में दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। संगठन के प्रदेश महामंत्री मो. मोफिदुर्रहमान आदि ने धरना को संबोधित किया। इसके बाद नौ सूत्री मांग पत्र बीडीओ राजाराम पंडित को सौंपा। धरना के दौरान मनरेगा में काम करने वाले मजदूरों को हीं जॉब कार्ड देने की मांग उठायी। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि साजिश के तहत बड़े लोगों के नाम जॉब कार्ड निर्गत किया गया है। ऐसे कार्डों को निरस्त कर मनरेगा में कार्यरत मजदूरों को ही जॉब कार्ड दी जाय। न्यूनतम मजदूरी बढ़ायी जाय और भवन निर्माण श्रमिकों को कल्याण बोर्ड से औजार खरीदने और अन्य सुविधा के लिए अनुदान दिया जाय। सचिव अनिफुद्दीन ने कहा कि आज भी मजदूरों की स्थिति बद्तर है। बाढ़ वर्षा से किसानों को हुए क्षति की भरपाई के लिए किसानों के ऋण माफ़ी की भी मांग की गयी। मौके पर मो शहाबुद्दीन उपेन्द्र प्र उर्फ लड्डू सिंह अखलेश महतो, ललित देवी बेचनी देवी मीणा देवी सहित दर्जनों संगठन के सदस्य थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें