ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार अररियाबाढ़ पीड़ितों ने किया सड़क जाम

बाढ़ पीड़ितों ने किया सड़क जाम

बाढ़ राहत के लिए दुबारा सूची तैयार किए जाने से आक्रोशित चिरह पंचायत के बाढ़ पीड़ितों ने सोमवार को अररिया—बहादुरगंज मार्ग पर प्रखंड मुख्यालय स्थित हाईस्कूल चौक पर मुखिया के खिलाफ सड़क जाम कर यातायात बाधित...

बाढ़ पीड़ितों ने किया सड़क जाम
हिन्दुस्तान टीम,अररियाMon, 16 Oct 2017 11:08 PM
ऐप पर पढ़ें

बाढ़ राहत के लिए दुबारा सूची तैयार किए जाने से आक्रोशित चिरह पंचायत के बाढ़ पीड़ितों ने सोमवार को अररिया—बहादुरगंज मार्ग पर प्रखंड मुख्यालय स्थित हाईस्कूल चौक पर मुखिया के खिलाफ सड़क जाम कर यातायात बाधित किया। बाढ़ पीड़ितों ने सर्वे दल द्वारा बनाए गए सूची पर ही लोगों के खाते में जल्द राशि भेजने की मांग पर अड़े थे। मामले की सूचना मिलते ही सीओ पवन कुमार झा ने जाम स्थल पर पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद बाढ़ पीड़ितों ने सीओ को मांगपत्र सोंपा। इस मामले में सीओ श्री झा ने बताया कि लोगों की शिकायत पर सूची की सत्यापन कराया गया। जिसमें कुछ गलतियां पाई गई है। जिसे दूर कर जल्द ही बाढ़ पीड़ितों के खाते में राशि भेज दी जाएगी। वार्ड सदस्य मो सलाम के नेतृत्व की गई प्रदर्शन में पंसस असमीना खातुन व मुअज्जम खान, वार्ड सदस्य समारा खातुन, मुन्ना विश्वास, नुजहत बानो, लालू विश्वास, हमीदा, आफाक आदि बाढ़ पीड़ित शामिल थे।बाढ़ राहत सूची में गड़बड़ी करने का आरोप: पलासी। प्रखंड के डेहटी दक्षिण गांव के मो सलीम ने डेहटी दक्षिण पंचायत के वार्ड नंबर 13 में बाढ़ राहत अनुदान राशि के सूची में गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। (ए.प्र.)शहर के आगनबाड़ी केन्द्र में बरती जा रही अनियमितता: अररिया। शहर के मरना टोवा व ककुड़वा बस्ती में संचालित आगंनबाड़ी केन्द्र 354 व 355 में सरकार द्वारा दिये जा रही सुविधाओं की जानकारी जनप्रतिनिधि को नहीं दिये के संबंध में पार्षद कशफुद दुजा ने जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। कहा है कि आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 354 पूर्व में सेविका के दरवाजे पर संचालित हुआ करता था। लेकिन अब इसे मरना टोला स्थित प्रवि बसंतपुर में स्थानांतरित कर दिये जाने से अनियमितता बरती जा रही है। जबकि केन्द्र संख्या 355 जो मसुद के दरवाजे पर स्थापित है, उसकी भी कार्ययोजना की जानकारी मुझे उपलब्ध नहंीं कराया जाता है। उन्होंने कहा है कि आंगनबाड़ी केन्द्रों पर लगे मेनू अनुसार काई भी कार्य नहीं किये जा रहे हैं। हाईस्कूल चौक के पास सड़क जाम कर प्रदर्शन करते बाढ़ पीड़ित। फोटो: हिन्दुस्तान

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें