ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार अररियासैलाब में सब कुछ तबाह, किसी को नहीं है परवाह

सैलाब में सब कुछ तबाह, किसी को नहीं है परवाह

बाढ़ का पानी तो अब निकल गया है। नदियों के जलस्तर में भी कमी आयी है। हां इंद्रदेवता के कभी कभी हल्की बारिश से लोगों के भय कम नहीं हो रहे हैं। शहर में पानी घुसने के छह दिन बाद हिन्दुस्तान टीम ने शहर के...

सैलाब में सब कुछ तबाह, किसी को नहीं है परवाह
हिन्दुस्तान टीम,अररियाSun, 20 Aug 2017 12:09 AM
ऐप पर पढ़ें

बाढ़ का पानी तो अब निकल गया है। नदियों के जलस्तर में भी कमी आयी है। हां इंद्रदेवता के कभी कभी हल्की बारिश से लोगों के भय कम नहीं हो रहे हैं। शहर में पानी घुसने के छह दिन बाद हिन्दुस्तान टीम ने शहर के कई हिस्सों व आस पास इलाकों की सच्चाई जानी। हिन्दुस्तान टीम ने देखा कि हर तरफ सिर्फ तबाही का मंजर दिख रहा है और पीड़ितों की आंखे राहत के लिए टकटकी लगाये हैं। शहर के वार्ड संख्या 29 की अंतिम सीमा जहां बेलवा पंचायत का वार्ड एक सटा हुआ है। वहां वार्ड 29 के शहाबुद्दीन ,मो आसिफ से मुलाकात हुई। इनके घरों में अब भी पानी था। पूछने पर प्रशासन के प्रति आक्रोश उबल पड़ा। कहा कि यहां कोई झांकने तक नहीं आया। वे लोग राहत के लिए इंतजार नहीं कर रहे बल्कि महामारी से बचने के लिए उपाय चाह रहे हैं। वार्ड 28 के पूर्वी तरफ जलील, मतीन, लतीफ़ खान से मुलाकात हुई। तीनो ने कहा कि अबतक किसी प्रशासनिक स्तर से कोई सुध नहीं लिया गया। कहा कि न तो कोई अधिकारी आये और न ही वार्ड पार्षद आए। इनकी मांग है कि ब्लीचिंग का छिड़काव किया जाये। वार्ड 29 के पूर्वी टोला में सड़क पर महिलाएं मायूसी के साथ बाढ़ की पानी में भींगे अनाज,सामानों को सुखाने में जुटी थीं। पूछने पर रोती हुई कही सब कुछ बर्बाद हो गया। एक युवक मो वसीम मिले जिन्होंने बताया कि अबतक रिलीफ के नाम पर चुरा गुड़ तक नहीं मिला। हां कुछ हिस्सों में एक किलो चूड़ा बांटा गया है। सड़क पर लोगो की भीड़ घर के सामानों को सुखाने में लगी थी। ककुड़वा बस्ती के मो सऊद आलम आपबीती बताते हुए रो पड़े। कहा कि घर का सब बह गया। लेकिन कोई पूछने वाला नहीं हुआ। शहर के ककुड़वा स्कूल चौराहा पर अब भी पानी है। लोगो को अब भी परेशानी है। इसके अलावे वार्ड 29 के कई इलाकों में पानी है। प्रशासन रिलीफ जरूर दे रहा है लेकिन लोगो का आक्रोश भी पनप रहा है। अररिया आरएस के वार्ड एक से छह सिर्फ बाढ़ से वंचित रहा। जबकि वार्ड सात, आठ व नौ के कुछेक हिस्सों में सैलाब का मंजर दिखा। वार्ड 10 से लेकर वार्ड 29 तक तो सिर्फ तबाही ही तबाही दिखी। शहर के काली बाजार, दुर्गा बाजार, चूड़ी पट्टी, मलेरिया सेंटर ,मंडन नगर,इस्लामनगर,आजाद नगर, चित्रगुप्त नगर, स्टेशन रोड, नवरत्न चौक, ककुड़वा बस्ती, गोढ़ी टोला, डमहेली आदि इलाको में बाढ़ से दर्जनों कच्चे मकान ध्वस्त हो गए हैं।शहर की जैन धर्मशाला के समीप स्टेशन जाने वाली क्षति ग्रस्त सड़क। फोटो: हिन्दुस्तान

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें