ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार आराटैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, बेटा जख्मी

टैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, बेटा जख्मी

नगर थाना क्षेत्र के धनुपरा गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी। हादसे में महिला का छह माह का बेटा भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया गया। मृतका...

टैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, बेटा जख्मी
Center,PatnaFri, 26 May 2017 07:01 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर थाना क्षेत्र के धनुपरा गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी। हादसे में महिला का छह माह का बेटा भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया गया। मृतका यूपी के बलिया जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के शिवपुर गड़ेरिया गांव निवासी उमेश सहनी की पत्नी माया देवी है। सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि माया के चचेरे भाई भीम सहनी की शादी होने वाली थी। इस सिलसिले में वह अपने मायके सिन्हा ओपी के चैनपुर (महुली) गांव आयी थी। शुक्रवार को उसके भाई की बारात कोईलवर स्थित गोरेया मंदिर में जा रही थी। घर के अन्य लोगों के साथ माया देवी कमांडर जीप पर सवार होकर कोईलवर जा रही थी। इस बीच आरा-पटना हाईवे पर धनुपरा गांव के समीप पीछे से आ रहे एक ट्रैक्टर की ठोकर से महिला नीचे गिर पड़ी। इसके बाद वह ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे तत्काल आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। इस मामले में माया देवी के भाई सुनील सहनी के बयान पर नगर थाने में एफआईआर दर्ज की गयी है। पुलिस ट्रैक्टर व चालक की पहचान में जुटी है। बहन की मौत से गमगीन हुआ शादी का माहौल भाई की शादी में जा रही बहन की मौत से पूरा माहौल गमगीन हो उठा। मंगल गीत की जगह रोना-धोना मच गया। शादी में जा रहे लोग लौटकर सदर अस्पताल पहंुच गये। दूल्हा बना भाई व पिअरी धोती पहन बन समधी बने चाचा भी अस्पताल आ गये। शव देख घर की महिलाएं अस्पताल में ही रोने लगी। उनकी चीत्कार से अस्पताल का माहौल भी गमगीन हो गया। बाद में किसी तरह शादी की औपचारिकता निभायी गयी। बाल-बाल बच गया दूधमुंहा बच्चा ‘कहते हैं जाको राखे साइंया मार सकै ना कोय। धनुपरा में सड़क हादसे में कुछ ऐसा ही नजारा देखा गया। इस हादसे में मां की गोद में बैठा छह माह का बच्चा बाल-बाल गच गया। मालूम हो कि चचेरे भाई की शादी में जा रही माया देवी का छह माह का दूधमुंहा बेटा मुन्ना उसकी गोद में खेल रहा था। तभी ट्रैक्टर ने जीप में ठोकर मार दी। इसमें माया देवी अपने बेटे सहित सड़क पर गिर पड़ी और उसी ट्रैक्टर की चपेट में आ गयी। इसमें माया देवी की मौके पर मौत हो गयी, जबकि उसका बेटा बच गया। इस वाकये की पूरे दिन चर्चा होती रही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें